Indore news: मोहन सरकार के आदेश का असर, अंडा और मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई को दिया अंजाम
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार खुले में मांस, चिकन व मटन का विक्रय करने वाली दुकानों पर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए नियमानुसार दुकानो का संचालन नहीं करने पर दुकान बंद करने व चालानी कार्रवाई की गई।
सीएम से मिले निर्देशों के बाद इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एक्टिव नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार अलग-अलग आदेशों को लेकर दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं.

कुछ इस तरह दिया कार्रवाई को अंजाम
मांस इकाई स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि, माँस इकाई प्रभारी एवं टीम द्वारा मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये आदेश एवं प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के परिपालन में इन्दौर निकाय सीमा क्षेत्रान्तर्गत झोन क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 40 में एम आर 09 एवं बर्फानी धाम रोड़ फुटपाथ व खुले में संचालित 44 मटन/चिकन/मछली विक्रय दुकानो को हटाया गया। इसके साथ ही झोन क्रमांक 08 वार्ड क्रमांक 36 बी सी एम पेरेडाईज के पास 03 मटन/चिकन/ मछली दुकानो को हटाया गया। झोन क्रमांक 07 स्थित देवास नाका चोराहा व आस-पास की 08 मटन/चिकन/ मछली दुकानो को बन्द कराया गया।
फुटपाथ पर मछली विक्रयतो को हटया
इसके साथ ही मांस इकाई प्रभारी एवं टीम द्वारा झोन क्रं 11 वार्ड क्रं 52 मुसाखेड़ी चौराहा मयूर नगर पर समस्त मटन चिकन दुकानदारो को समझाईश दी गई कि खुले माँस विक्रय नहीं करे एवं काले कॉच व पर्दा लगा कर ही माँस विक्रय करे एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। माँस इकाई प्रभारी एवं टीम द्वारा पिपलिया राव झोन क्रमांक 13 वार्ड क्रमांक 74 में संचालित मटन/चिकन/ मछली दुकानो पर कॉच जाली पर्दा नही होने पर 500-500 के स्पॉट फाईन किये गये, झोन क्रमांक 13 में फुटपाथ पर मछली विक्रयतो को हटया गया.
ये भी पढ़े- Mohan Yadav सरकार के फैसले से Uma Bharti हुई खुश, तारीफ में लिखी ये बात












Click it and Unblock the Notifications