Indore : पदाधिकारियों से मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत, शाखा विस्तार समेत कई मुद्दों पर मंथन

संघ प्रमुख मोहन भागवत धार्मिक नगरी उज्जैन से प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए, जहां उन्होंने अर्चना कार्यालय पर संघ पदाधिकारियों के साथ कई मुद्दों को लेकर मंथन किया है।

indore

हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत धार्मिक नगरी उज्जैन और इंदौर के प्रवास पर आए हुए थे, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन में उन्होंने भगवान महाकालेश्वर का दर्शन और पूजन किया तो वहीं महाकालेश्वर मंदिर परिसर में जल स्तंभ का अनावरण भी किया। इसी के साथ उन्होंने सुजलाम जल सम्मेलन में भागीदारी करते हुए सभी को जल का महत्व समझाया। वहीं इसके बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत धार्मिक नगरी उज्जैन से प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए, जहां उन्होंने अर्चना कार्यालय पर संघ पदाधिकारियों के साथ कई मुद्दों को लेकर मंथन किया है।

शाखा विस्तार और अन्य मुद्दों पर मंथन

संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार रात उज्जैन से इंदौर आए, जहां उन्होंने भोजन और रात्रि विश्राम इंदौर के संघ कार्यालय यानी अर्चना कार्यालय में ही किया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सुबह के समय संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने संघ की शाखा विस्तार और सेवा कार्यों के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर मंथन किया। जानकारी के मुताबिक लगभग 2 घंटे तक संघ प्रमुख ने पदाधिकारियों से चर्चा की है, संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने इस चर्चा को सामान्य चर्चा बताया तो वहीं चर्चा के बाद दोपहर 2 बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत आरएसएस कार्यालय से रवाना हो गए।

पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

संघ प्रमुख मोहन भागवत के इंदौर प्रवास की सबसे महत्वपूर्ण बात रही कि इस प्रवास कार्यक्रम के बारे में संघ पदाधिकारियों के अलावा किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी। वहीं संघ प्रमुख के इंदौर आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया तो ही अर्चना कार्यालय पर भी पुलिस प्रशासन की पैनी नजर बनी रही। अर्चना कार्यालय आने जाने वाले सभी रास्तों को बंद रखा गया था तो वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था अर्चना कार्यालय के आसपास तैनात की गई थी। इंदौर आने से पहले ही संघ प्रमुख मोहन भागवत ने धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने के साथ ही जल स्तंभ का अनावरण किया, और सुजलाम जल सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़े- Ujjain : सुजलाम जल सम्मेलन में शामिल हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत, कही ये बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+