Indore News: 100 दिन में बनेगी 3 मॉडल सड़क, खासियत जान चौंक जाएंगे

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को सुंदरता में नंबर वन बनाने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव अब एक्टिव अंदाज दिखा रहे हैं, जहां महापौर के निर्देश पर नगर निगम की ओर से शहर में 3 मॉडल सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

इन मॉडल सड़कों के दोनों ओर पेड़-पौधे लगाकर सड़क की सुंदरता को बढ़ाया जाएगा। वहीं 100 दिनों के अंदर इस काम को पूरा करने का लक्ष्य नगर निगम की ओर से रखा गया है। इंदौर स्वच्छता के बाद अब सुंदरता में नंबर वन बनने की तैयार है.

Indore

100 दिन में पूरा होगा कामकाज

शहर को मिलने वाली 3 मॉडल सुंदर सड़कों के निरीक्षण के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव विधायक गोलु शुक्ला और एमआईसी मेंबर मनीश शर्मा मामा के साथ सड़क पर उतरे, जहां महापौर ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आदर्श सड़क को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. साथ ही महापौर ने 100 दिन के अंदर इस काम को पूरा करने की बात कही है। विधायक गोलू शुक्ला ने बताया कि, इंदौर की सबसे अच्छी सड़क बनेगी, जिससे जनता को बहुत लाभ होगा।

51 लाख पेड़-पौधे लगेंगे

इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 3 घंटे में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं। इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने इस लक्ष्य को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के प्रयास करने की बात भी कही है। साथ ही विजयवर्गीय ने शहर में 25 करोड़ पेड़-पौधो की जरूरत बताई है।

ये भी पढ़े- 'ये विपक्ष की घबराहट है...', PM MODI के समर्थन में आए दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+