Indore: इस विधानसभा में बनेगा BJP सदस्यता का महारिकॉर्ड, कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत

BJP संगठन के सदस्यता महाअभियान को लेकर अब इंदौर तैयार नजर आ रहा है, जहां इंदौर के विधानसभा 1 में आयोजित हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान का खास रिकॉर्ड कायम करने की बात कही है।

विधानसभा 1 के बाबा श्री गार्डन में आयोजित हुई संगठनात्मक बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सदस्यता महाअभियान को लेकर गुरु मंत्र दिया है।

Indore

हमारी विधानसभा नंबर 1 है, हमारे कार्यकर्ता नंबर 1 है, महिला मोर्चा नंबर 1 है, युवा मोर्चा नंबर 1 है। सभी बातों में हम नंबर 1 है तो सदस्यता के मामले में भी हमको देश में नंबर 1 रहना चाहिए। यह बात माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 1 सितंबर को बाबा श्री रिसॉर्ट में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक के दौरान कही।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, लोकसभा में भी हम जीत के मामले देश में नंबर 1 रहे हैं, इसलिए सदस्यता के मामले में भी हमें देश में नंबर 1 रहना चाहिए।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा 1 लाख 76 हजार वोट से जीती, जो देश में लोकसभा चुनाव में किसी भी विधानसभा में मिले सर्वाधिक मत हैं। इसलिए यदि इस सदस्यता अभियान में 2 लाख सदस्य बने तो मेरी ओर से सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। सदस्यता अभियान हाईटेक तरीके से होगा इसके लिए हमें हर पोलिंग बुथ पर आईटी से जुड़े बच्चों की एक सूची बनाना चाहिए, जो सदस्यता अभियान में मदद कर सके।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में 316 पोलिंग बूथ है। इसमें 290 वर्किंग होंगे। इसलिए एक-एक पोलिंग बूथ पर कम से कम 700 सदस्य बनना चाहिए। इसके लिए हमें समय देना होगा और सभी को 3-3 बूथ पर जाना होगा और अपना टारगेट पूरा करना है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 की आन-बान-शान के लिए हम देश में सर्वाधिक सदस्य बनाएंगे। हम विभिन्न समाजों की बैठक बुलाकर सदस्य बना सकते हैं। मैं अभी नागपुर में रहकर विदर्भ विधानसभा क्षेत्र को देख रहा हूं। वहां पर हमारे वृक्षारोपण अभियान, हमारी विधानसभा में सर्वाधिक वोट से जीतने के रिकॉर्ड की चर्चा है। सदस्यता अभियान में अव्वल रहने वाले पहले 3 वार्ड को पुरुस्कृत किया जाएगा। अव्वल रहने वाले तीनों वार्डों को 1 लाख का पुरुस्कार और विकास के लिए 10 लाख रुपये का काम देंगे। जिस बूथ पर 7 सौ से अधिक सदस्य बनेंगे उसको भी पुरुस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हमने लोगों को बिजली, सड़क, पानी दिया, लाड़ली बहन, उज्जवला योजना दी, अयोध्या में रामलला का मंदिर बनवाया, दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया, इसलिए जनता के बीच जाकर उनको बताओ कि देश के लिए आपको भाजपा का सदस्य बनना चाहिए, हमें जो टारगेट दिया गया है उससे ज्यादा सदस्य बनाना है। हमको लोकसभा जैसा रिकॉर्ड सदस्यता अभियान में भी बनाना है।

ये भी पढ़े- Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अनूठा अंदाजका अनूठा अंदाज, हाथ में छड़ी थामकर थिरके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+