Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore news: इंदौर रचेगा स्वर्णिम इतिहास, जब पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन खास

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान 30 सितंबर को शाम 4 बजे इंदौर के गांधीनगर मेट्रो डिपो में आयोजित एक कार्यक्रम में इंदौर मेट्रो ट्रायल रन का फ्लैग ऑफ करेंगे। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।

इस कार्यक्रम की तैयारी लगभग अंतिम दौर में है। इस संबंध में यहां सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की विशेष मौजूदगी में इंदौर के सभी संगठनों, संस्थाओं, एसोसिएशन आदि के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

Indore

ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे कई लोग

बैठक में मौजूद सभी संगठन, संस्थाओं और एसोसिएशन आदि के पदाधिकारियों ने बताया कि वह इस कार्यक्रम में पूर्ण अपार और उत्साह के साथ शामिल होंगे। वे मेजबान बनकर कार्यक्रम में आने वाले अपने सदस्यों और अन्य नागरिकों का स्वागत भी करेंगे। बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह भी मौजूद थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर वासियों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बने। उन्होंने सभी को आमंत्रण भी दिया और कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रदेश में सबसे पहले हमारे शहर में मेट्रो प्रारंभ होने जा रही है। मेट्रो संचालन में भी हम प्रदेश में अव्वल हैं। उन्होंने कहा कि, इंदौर में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। इस इतिहास का सभी लोगों को साक्षी बनना चाहिए।

विकास की रफ्तार पकड़ेगा इंदौर

बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कार्यक्रम आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, यह गर्व की बात है कि हमारी सिटी अब मेट्रो सिटी हो रही है। इसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनेक फायदे मिलेंगे। शहर में निवेश भी बढ़ेगा। यह शहर के विकास के लिए मील का पत्थर बनेगी। उन्होंने सभी वर्ग से इस कार्यक्रम में उत्साह और उमंग से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि, शहर के विकास में इंदौर की जनता का अद्भुत सहयोग मिलता है। उनकी भागीदारी की देश में सराहना हो रही है। बैठक में शिक्षा, उद्योग, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक तथा अन्य संगठन, संस्थाओं और एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़े- Indore news: इस दिन होगा मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन, CM Shivraj दिखाएंगे हरी झंडी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+