Ladli behna yojna का लाभ ले रही महिलाएं, किसी ने राखी पर खरीदे बच्चों के कपड़े, तो किसी ने लिया भाई का गिफ्ट

प्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में धीरे-धीरे बदलाव लाती नजर आ रही है। परिवार व गांव में महिलाओं की साख बढ़ रही है। साथ ही वह अब अपनी आवश्यकताओं पर भी खर्च कर पा रही है। परिवार में बीमारी पर दूध व पौष्टिक आहार के साथ वह बच्चों पर भी अपने हिसाब से खर्च कर रही है।

जिले में 3 लाख 10 हजार से ज्यादा महिलाओं को हर माह योजना का लाभ मिल रहा है। हाल में मुख्यमंत्री ने राखी के उपहार में उन्हें 250 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। कुछ महिलाओं का कहना है कि त्योहार के लिए लाडली बहना गिफ्ट की राशि बढ़ाना चाहिए। कराची दिवाली पर कम से कम एक 1000 रूपए का गिफ्ट मिलना चाहिए।

Indore

बहनाओं के जीवन में आ रहा बदलाव

बरसलाय की दुर्गा अशोक जोशी व संतोषी कुशवाह बताती है इस राखी पर बहन बिटिया के बच्चों को गिफ्ट देने में आसानी हो गई। राखी गिफ्ट की राशि बढ़ाना चाहिए। जैतापुर की मायाबाई आलीवाल बताती है कि लाडली बहना योजना से गरीब परिवारों की साख बढ़ गई। किराना सामग्री महीनेभर की उधारी पर मिल जाती है। संजयनगर की संगीता पति राजू बताती है ठेला कारोबार में लड़की बहना की राशि काम आई। बीमारी में दूध व फल भी खरीदे।महेश्वर की गायत्री पटेल व करही की कामूदा वर्मा बताती है लाडली बहन की राशि से इस माह पौष्टिक सामग्री खरीदी है।

सीएम शिवराज को भेजी राखी

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की विधानसभा क्षेत्र 2 में विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखियां भेजी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सेंकड़ों कार्यकर्ता बहने नंदा नगर पोस्ट ऑफिस पहुंची और स्पीड पोस्ट के माध्यम से 21000 हजार राखियाँ प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम भेजी I लाडली बहनों ने अपने प्यारे भैया पीएम मोदी और सीएम शिवराज को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, शिवराज जी की लाडली बहना योजना के चलते हम सभी बहनों की दशा और दिशा परिवर्तित हो गई। उन्होंने कहा कि, हमारे प्यारे भैया शिवराज जी ने हमें लाडली बहना योजना का लाभ दिलाकर हमारा आत्मसम्मान बढ़ाया जिससे हमारी आर्थिक समस्या दूर हुई, अब हम इन पैसों का उपयोग हमारे दैनिक जरूरत को पूरा करने में करते हैं। हम हमारे प्यारे भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताते है और उन्हें राखी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते है।

ये भी पढ़े- Mahakal दरबार में रक्षाबंधन, भस्म आरती के बाद भगवान को बांधी राखी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+