Indore news: विधानसभा 3 में हुआ व्यापारी महोत्सव-2023 का आयोजन, क्या कुछ रहा खास, जानिए?
इंदौर में विधानसभा क्षेत्र 3 के एक्टिव विधायक आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में शहर के अब तक के सबसे बड़े व्यापारी महोत्सव का आयोजन किया गया.

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देश भर में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी के निमित्त मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में विधानसभा क्षेत्र 3 के ऐक्टिव विधायक आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में शहर के अब तक के सबसे बड़े व्यापारी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश जी, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट वन, सांस्कृतिक एवं मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार एवं बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
व्यापारी महोत्सव का आयोजन
इंदौर की विधानसभा 3 ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से भरपूर होने के साथ-साथ व्यावसायिक रुप से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि शहर का सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र 3 में आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत एवं सबका साथ, सबका विकास के ध्येय को आत्मसात करते हुए विधानसभा 3 के युवा एवं सक्रिय विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपने क्षेत्र में शहर के अब तक के सबसे बड़े व्यापारी महोत्सव का आयोजन किया, ताकी शहर के सभी व्यापारी बंधुओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं व्यापार हितैषी योजनाओं से अवगत करा कर उनका लाभ दिला सकेI
केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने इंदौर के व्यापारी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि, पीएम मोदी जी के कुशल नेतृत्व में बीते 9 सालों में समाज के सभी वर्ग का उत्थान हुआ है। केंद्र सरकार ने अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों, वंचितों, दलितों, महिलाओं और दिव्यांगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। तो वहीं केंद्र सरकार ने व्यापारियों के हितों में भी कई अभुतपूर्व कार्य किए है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारी वर्ग को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका लाभ उठाकर सभी व्यापारी बंधु शांतिपूर्ण ढंग से अपने व्यापार को आगे बढ़ा रहे है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 में किसकी बनेगी सरकार, क्या दिव्य दरबार में बताएंगे पंडोखर सरकार?












Click it and Unblock the Notifications