Indore news: शहर के विकास पर महामंथन, जनप्रतिनिधियों ने बनाया खास प्लान
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा विधायकगणों के साथ उनके क्षेत्र के विकास के संबंध में विधायक रमेश मेन्दोला, मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़, महेन्द्र हार्डिया, राकेश गोलू शुक्ला, मधु वर्मा के साथ समीक्षा बैठक सिटी बस ऑफीस में रखी गई।
बैठक में सभापति, मुन्नालाल यादव, महापौर परिषद सदस्य, राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चैहान, राजेश उदावत, जीतू यादव, नंदकिशोर पहाडिया, मनीष मामा शर्मा, अभिषेक बबलू शर्मा व निगम के समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में हुई ये बात
बैठक में विधायकगण द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न विकास कार्यो के समीक्षा करते हुए सुझाव दिये गये तथा क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यो के संबंध में भी चर्चा की गई। इसके साथ ही क्षेत्र में जलापूर्ति, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था आदि के संबंध में सुझाव दिये गये जिस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये। महापौर ने बताया कि, यह समन्वय बैठक प्रत्येक माह की जावेगी तथा प्रत्येक माह में आयोजित होने वाली बैठक में विकास कार्यो की तथा विधायकगण/जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गये सुझाव पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की जावेगी।
ये भी पढ़े- Indore news: खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी महोत्सव, सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया












Click it and Unblock the Notifications