मिलिए इंदौर के माइकल जैक्सन से, इनके डांस से रूक जाती हैं सैकड़ो गाड़ियां

इंदौर। दुनियाभर में मूनवॉकर के नाम से जाने जाने वाले माइकल जैक्सन के करोड़ो फैन हैं। उनके डांस स्टाइल का हर कोई मुरीद है। लेकिन भारत में उनका एक जबरदस्त प्रशंसक है जो उनके डांस स्टाइल की मदद से लोगों को ट्रैफिक रूल का पालन करने की अपील करता है। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर है।

traffic inspector

इंदौर के की सड़को पर ट्रेफिक इंस्पेक्टर रंजीत सिंह जब अपनी सीटी की धुन पर थिरकते हुए लोगों को आने जाने का संकेत देते हैं तो हर कोई उनके संकेतों का पालन करता है। यही नहीं कुछ लोग सड़क के किनारे खड़े होकर उनके डांस मूव का लुत्फ भी उठाते हैं।

वहीं रंजीत सिंह का कहना है कि कई लोग मुझपर हंसते है और मेरा मजाक उड़ाते हैं। लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। रंजीत का कहना है कि मेरा मकसद इतना है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें जिससे कि लोगों को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+