Indore के इस गांव में पहुंची 500 से ज्यादा डॉक्टर्स की टीम, किस बिमारी की हुई जांच, जानिए

मध्यप्रदेश के इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मार्गदर्शन और संभागायुक्त दीपक सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ इलाके कम्पेल में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में इंदौर के अनेक मेडिकल कॉलेज और प्रतिष्ठित हॉस्पिटलों के 500 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर्स/ पैरामेडिकल स्टाफ/वालंटियर एक साथ पहुंचे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार शासन-प्रशासन द्वारा ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर ग्रामीणों को शहर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का सिलसिला प्रारंभ किया गया है। इन्होंने 6219 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, नि:शुल्क दवाईयां देकर उनका उपचार भी किया। साथ ही मरीजों की अत्याधुनिक मशीनों द्वारा विभिन्न तरह की नि:शुल्क जांचें भी की गयी। ऐसे मरीज जो गंभीर/जटिल बीमारी से पीड़ित है, उनका चिन्हांकन किया गया, जिनका लगातार फॉलोअप और मॉनिटरिंग भी की जायेगी। आवश्यकता के अनुसार इंदौर में उनका उपचार/आपरेशन भी नि:शुल्क कराया जायेगा।

Indore

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, सांवेर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में निरोगी एवं आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने की ओर हम अग्रसर हो रहे है। हमारा प्रयास है कि यहां का कोई भी व्यक्ति रोगी नहीं रहे। सबको समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर से बेहतर मिले। इसके लिये 49 करोड़ रूपये की लागत से स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। सांवेर में सौ बेड़ का सिविल अस्पताल बनाया गया है। इसी तरह कनाड़िया में भी 50 बेड़ का सिविल अस्पताल, 30 बेड़ का कम्पेल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शिवनी, गढ़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मांगलिया में आयुष अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में पेथोलॉजी लेब, एक्सरे, सोनोग्रॉफी आदि जांचों की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा कि, इंदौर शहर में तो अत्याधुनिक तथा बड़ी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं। हमारा प्रयास है कि इन सुविधाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के दूरस्थ अंचलों में भी मिले। शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी वंचित नहीं रहे, इसको दृष्टिगत रखते हुए इंदौर संभाग में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजन की श्रृंखला प्रारंभ की गई है। इस श्रृंखला का पहला दौर जुलाई और अगस्त माह में आयोजित किया गया था। इसके बेहतर परिणाम मिले हैं। इसको देखते हुए दूसरा चरण इस माह से प्रारंभ किया गया है। पहला शिविर कम्पेल में आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- Indore News: कमिश्नर का एक्शन अंदाज, इस सड़क का निरीक्षण कर जाने हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+