Indore news: महापौर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा- राम मंदिर के नाम से दिक्कत क्या है?
22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है, जहां इसे लेकर इंदौर में तैयारियों का सिलसिला जारी है. इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से मॉल और होस्टल में भगवान राम की प्रतिकृति ना लगाने वालों को अल्टिमेटम दिया गया है. वहीं महापौर की ओर से दिए गए अल्टिमेटम को कांग्रेस ने गलत बताया, तो महापौर ने कांग्रेस को भी करारा जवाब दिया है.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मॉल और होस्टल से भगवान राम की प्रतिकृति अपने संस्थानों में स्थापित करने की अपील है, लेकिन कुछ संस्थान इसमे आनाकानी करते दिखाई दिए तो महापौर ने सख्त लहजे में इन संस्थानों को अल्टिमेटम देते हुए जनता के द्वारा जवाब दिए जाने की बात कही है. वहीं महापौर की ये बात कांग्रेस को पसंद नहीं आई, जहां कांग्रेस ने इसे महापौर का दबाव करारा दे दिया. वहीं अब महापौर ने कांग्रेस को जवाब देते हुए पूछा कि, भगवान राम के नाम से कांग्रेस को इतनी दिक्कत क्यों है.

महापौर ने कही ये बात
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, सारे मॉल-रेस्टोरेंट और संस्थानों को हमने राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने का आग्रह किया था। कहीं लोगों के मन में यह विषय था, तो मेरा उनसे यह आग्रह है कि, यदि 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक और अभी भी कई जगह सांता क्लास और क्रिसमस ट्री लगे हुए हैं, वह लगाने से अगर आपत्ति नहीं है, तो राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, और यदि इस प्रकार से किसी ने इस राम मंदिर उत्सव में अकारण सहयोग किया तो इंदौर की जनता उनको भी जवाब देना जानती है, यह राम जी का काम है, मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी को आपत्ति होगी।
कांग्रेस ने ली आपत्ति
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, मैं अपील ही कर रहा हूं, मैं आग्रह ही कर रहा हूं, जबरदस्ती का प्रश्न नहीं है, लेकिन मेरा कहना है कि, कांग्रेस के लोगों को यह भी पूछना चाहिए और बताना चाहिए की राम जी का नाम लेने में, और राम जी का आग्रह करने में, राम जी का संदेश देने में, किस हॉस्टल, किस स्कूल, किस हॉस्पिटल, किस मॉल को तकलीफ है। हमारे सामने किसी ने नहीं कहा, कांग्रेस को क्या तकलीफ हो रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: स्वच्छता के बाद स्वास्थ्य में नंबर-1 इंदौर, सांसद ने कराया प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे












Click it and Unblock the Notifications