Indore News: निगम के दफ्तर पहुंचकर बिजली के बटन बंद करने लगे महापौर, दिया ये खास संदेश

मध्यप्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छता का सिरमौर बनने के बाद अब ऊर्जा साक्षरता की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऊर्जा स्वराज मिशन के तहत नगर निगम ने इसे "ऊर्जा साक्षर सिटी" बनाने का बीड़ा उठाया है।

लेकिन इस मिशन को सिर्फ भाषणों तक सीमित रखने के बजाय महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खुद मैदान में उतरकर मिसाल पेश की है।

Indore

विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया और वहां बिना जरूरत जल रही लाइटों और घूम रहे पंखों को खुद बंद किया। उन्होंने कर्मचारियों को समझाया कि बिजली बचाना केवल आदत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है! उन्होंने कहा, "बदलाव की शुरुआत घर से होती है, और अगर हम खुद बिजली बचाएंगे, तो शहर भी सीखेगा!, महापौर भार्गव ने बताया कि, ऊर्जा संरक्षण न केवल बिजली के बिल को कम करता है, बल्कि यह पर्यावरण बचाने का भी एक महत्वपूर्ण तरीका है। इस दौरान उनके साथ एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के प्रमुख डॉ. चेतन सोलंकी भी मौजूद थे।

नई मिसाल कायम कर रहा इंदौर

इंदौर पहले ही स्वच्छता में नंबर वन बनकर देश को प्रेरित कर चुका है, और अब इस ऊर्जा बचत अभियान के जरिए एक और मिसाल कायम करने की ओर बढ़ रहा है। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने नवाचारों के लिए बेहद खास पहचान रखते हैं, जहां वे लगातार अपने नवाचारों के दम पर इंदौर शहर को सफलता के नए आयाम स्थापित करने की तरफ आगे बढ़ा रहे हैं. कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छता का सिरमौर बनने के बाद अब ऊर्जा साक्षरता की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऊर्जा स्वराज मिशन के तहत नगर निगम ने इसे "ऊर्जा साक्षर सिटी" बनाने का बीड़ा उठाया है।

ये भी पढ़े- Indore News: इस थाने में होने जा रही जब्त वाहनों की नीलामी, कैसे करें आवेदन, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+