Indore News: पार्षद की गाड़ी पर बैठकर महापौर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों से बोले- जल्दी करो ये काम

मध्यप्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड 1 और सिरपुर तालाब का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद महेश चौधरी, झोनल अधिकारी, सीएसआई एवं अन्य उपस्थित थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 1 एवं सिरपुर तालाब क्षेत्र में अधूरे कार्यों और क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को 1 महीने के भीतर शेष रहे सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Indore

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास स्थित संजीवनी क्लिनिक की गुणवत्ता की समीक्षा की, ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।सिरपुर तालाब के दौरे के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बटरफ्लाई पार्क और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, तालाब में पूजा सामग्री विसर्जन की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु तालाब के बाहर निर्मालय कुंड बनाने का आदेश भी जारी किया गया।

मध्यप्रदेश के इंदौर में जलवायु सुधार के लिए नई पहल करने के साथ-साथ जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, जहां इंदौर क्लाइमेट मिशन के अंतर्गत इंदौर नगर निगम यानि आईएमसी ने एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के साथ ऐतिहासिक साझेदारी करते हुए एमओयू साइन किया है।

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब जलवायु सुधार को लेकर क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं, जहां नगर निगम के इन क्रांतिकारी फैसलों का असर अब शहर की जलवायु पर दिखने लगा है। वहीं एक बार फिर इंदौर नगर निगम ने सकारात्मक कदम आगे बढ़ाते हुए एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के साथ ऐतिहासिक साझेदारी करते हुए एमओयू साईन किया है।

ये भी पढ़े- Indore में अवैध कॉलोनी पर चल नगर निगम का बुलडोजर, अब इनकी है बारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+