Success Story: बेटी के दिए हौसले से मां ने भरी सफलता की उड़ान, मास्टर शेफ इंडिया के टॉप 20 में बनाई जगह
प्रदेश की आर्थिक राजधानी के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है जहां इंदौर की प्रसिद्ध महिला उद्यमी जैस्मीन सलूजा लुल्ला ने मास्टरशेफ इंडिया में शीर्ष 20 में जगह बनाकर शहर को गौरवान्वित किया है। वहीं अब जैस्मीन की इस बेहद खास उपलब्धि पर पूरा शहर खुश नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह एक बहुत ही कठिन प्रतियोगिता थी जिसमे लगभग 25 लाख से अधिक लोगों ने ऑडिशन दिया, और उनमें से देश भर से 80 प्रतियोगियों का चयन किया गया, जिन्हें आगे फ़िल्टर करके 40 कर दिया गया, और फिर शीर्ष 20 को प्रसिद्ध शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना और पूजा ढींगरा द्वारा जज किया गया।

कुछ ऐसा रहा सफलता का सफर
जैस्मीन ने बताया की, प्रत्येक राउंड में बहुत मेहनत की, भोपाल में पहला ऑडिशन अगस्त के पहले सप्ताह में था, जहां सैफ्रॉन चावल, खादी मिर्च चिकन और डिकंस्ट्रक्टेड तिरामिसु बनाया था। उसने शीर्ष 80 में जगह बनाई, और इस दौर के लिए शीर्ष 40 के लिए मुंबई से उड़ान भरी, उसने एक शानदार फ्रेंच मिठाई बनाई जो उसे शीर्ष 40 में ले गई। लेकिन जैस्मीन कोई साधारण महिला नहीं है, वह एक योद्धा है और फिर शीर्ष 20 में पहुंची। वह इंदौर और मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करती हैं। वहीं अब की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजन और मित्र बेहद खुश नजर आ थे हैं, जहां सभी उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देते नजर आ रहे हैं।
बेटी को दिया सफलता का श्रेय
जैस्मिन अपनी सफलता का श्रेय अपनी बेटी को देती है, जहां वे बताती हैं कि, बेटी के द्वारा दिए गए मोटिवेशन के कारण ही उन्होंने इस सफलता को हासिल किया है। जैस्मिन ने बताया कि, मास्टर शेफ इंडिया के लिए उनकी बेटी ने फॉर्म भरा था, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। वहीं जब उन्हें भोपाल में हुए ऑडिशन के बारे में जानकारी लगी तो बेटी ने सरप्राइज दिया। इसके बाद जैस्मिन ने ऑडिशन में हिस्सा लिया, और सफलता हासिल की है। जैस्मिन ने बताया कि, उन्हें बचपन से ही खाने के व्यंजन बनाने का शौक था। इसी के चलते उन्होंने केक एंड क्राफ्ट नामक कंपनी शुरू की है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: बारिश से राहत के बाद कम हुआ क्षिप्रा नदी का जलस्तर, पानी में डूबे मंदिरों की होगी साफ-सफाई












Click it and Unblock the Notifications