हनीमून पर नपुंसक पति की सच्चाई आई सामने, और फिर......

इंदौर, 26 मई: मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर से एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवविवाहिता अपने पति के साथ जब हनीमून पर गई, तब उसे पति के नपुंसक होने की सच्चाई पता चली, जिसके बाद नवविवाहिता ने जब ससुराल वालों को इस बारे में बताया तो ससुराल वालों ने नवविवाहिता के साथ मारपीट करते हुए दहेज की मांग की, वहीं अब नवविवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. साथ ही नवविवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति को कई तरह की गंभीर बीमारियां हैं, जो उसे शादी से पहले नहीं बताई गई.

indore

ससुराल वालों ने पीड़िता को किया प्रताड़ित

पीड़िता शादी के बाद करीब सप्ताह भर तक अपने ससुराल रही, जहां इस दौरान पति ने उसके साथ कोई संबंध नहीं बनाए. वहीं इसके बाद नवविवाहिता अपने पति के साथ हनीमून पर गई, तब उसे पति के नपुंसक होने की सच्चाई पता चली. इसके साथ ही उसे इस बात की जानकारी भी हुई कि, उसके पति को कई तरह की गंभीर बीमारियां हैं.

दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई थी शादी

पीड़िता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, इसी साल फरवरी में दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई, जिसमें लड़की पक्ष ने लड़के वालों को लाखों रुपए कैश और दहेज का सामान दिया था. इसके बावजूद जब नवविवाहिता ने अपने पति की सच्चाई ससुराल वालों को बताई तो उन्होंने नवविवाहिता के साथ मारपीट करते हुए लाखों रुपए की मांग भी की.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+