Indore News: गीतकार मनोज मुंतशिर ने किए पितरेश्वर हनुमान के दर्शन, पत्नी संग लगाया ध्यान

प्रसिद्ध कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर इन दिनों प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के दौरे पर आए हुए हैं, जहां मनोज मुंतशिर ने सपत्नीक पितरेश्वर हनुमान धाम पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए, और पूजन अर्चन कर भगवान का ध्यान लगाया है। इस दौरान गीतकार मनोज मुंतशिर के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नजर आ रहे थे।

कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर पत्नी के साथ पितरेश्वर हनुमान धाम मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन और पूजन करने के साथ ही भगवान का ध्यान भी लगाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गीतकार मनोज मुंतशिर को मंदिर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। वहीं मनोज मुंतशिर भगवान के दर्शन और पूजन कर प्रसन्न नजर आ रहे थे।

Indore

कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर उन ख्यातनाम गीतकारों में शामिल हैं, जिनके गीत बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा पसंद किए जाते हैं। मनोज मुंतशिर के द्वारा राष्ट्र के नाम लिखे गए गीतों को खूब पसंद किया जाता है। मनोज मुंतशिर की कविताएं भी युवाओं को खूब भाती है। मनोज मुंतशिर लगातार मध्य प्रदेश के दौरे पर आते रहे हैं, जहां अबकी बार वे प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए हैं। इंदौर आए मनोज मुंतशिर ने भगवान हनुमान के दर्शन किए तो वहीं अलग-अलग स्थान पर पहुंचे मनोज मुंतशिर के साथ उनकी पत्नी भी इंदौर आई हुई थी।

हाल ही में पितरेश्वर हनुमान धाम के वार्षिक उत्सव पर भगवान को 50 क्विंटल मिठाईयों का भोग लगाया गया। पितृ पर्वत स्थित पितरेश्वर हनुमान धाम में आयोजित वार्षिक महोत्सव में 50 क्विंटल मिठाईयों का भोग लगाया गया तो वहीं शीश महल तैयार किया गया था, जिसमें लगभग 101 तरह की मिठाई का भगवान को भोग लगाया गया था। मिठाई बनाने के लिए कारीगर मथुरा से आए थे। मिठाई महल में विराजित भगवान पितरेश्वर हनुमान बेहद की सुंदर स्वरूप में नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़े- MP Weather: इंदौर और भोपाल में हुई बारिश, अब इन जिलों में बरसेंगे बदरा, गिरेंगे ओले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+