Indore news: मंदिरों में स्वच्छता महाअभियान, कैलाश विजयवर्गीय ने लगाई झाडू
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है, जहां इस पावन दिन पर देशभर में उत्साह मनाया जाएगा. वहीं इससे पहले मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित सार्वजनिक साईं मंदिर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और एमएलए रमेश मेंदोला ने साफ-सफाई की है.
नंदानगर स्थित सांईनाथ मंदिर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और एमएलए रमेश मेंदोला ने हाथ में झाडू थाम पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई की, इस दौरान दोनों दिग्गज नेताओं के साथ एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर समेत तमाम जनप्रतिनिधि और आमजन नजर आ रहे थे.

विजयवर्गीय ने कही ये बात
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, पूरी दुनिया में राम महोत्सव चल रहा है. भगवान राम साढ़े 500 साल बाद अयोध्या स्थित अपने महल में विराजमान होंगे. इसी को लेकर लोगों आनंद और प्रसन्नता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया की क्षेत्र के जितने मंदिर हैं, उनमें साफ-सफाई, प्रकाश, रंग-रोगन कर 22 जनवरी को दिपावली जैसा महोत्सव मनाएं. ये महोत्सव की शुरूआत है. हम इंदौर के सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाएंगे.
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस नेताओं के द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, उन्होंने राम के अस्तित्व को नकारा है। कोर्ट में एफिडेविट दिया, उनके वकीलों की टीम सुप्रीम कोर्ट में खड़ी होती थी, और भगवान राम के अस्तित्व को नकार रही थी। उन्होंने कहा की, भगवान राम तो है ही नहीं, यह तो काल्पनिक है। रामचरित्र मानस एक उपन्यास है। हनुमान जी हुए ही नहीं, अब जनता रूपी हनुमान आने वाले समय में इन सभी लोगों को जिन्होंने राम के अस्तित्व को नकारा था, उन्हें सोठा लगाएगी।
ये भी पढ़े- Indore बनेगा स्वच्छता का Inspiration, लोग बोले- दूसरे शहर सीख सकते हैं सफाई का पाठ












Click it and Unblock the Notifications