Indore News: 10 साल तक महिला को लिव इन में रखा, पैसे नहीं होने पर शव फेंक दिया
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पत्नी की मौत के बाद शव को बोरे में रखकर फेंख दिया। वहीं पुलिस को जब शव मिलने की जानकारी लगी तो पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस गिरफ्त में आए युवक ने बताया की, वो और महिला पिछले 10 सालों से लिव इन में रह रहे थे, जहां महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार के पैसे ना होने पर पति में शव को बोरे में बंद कर जंगल में फेंक दिया। वहीं इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को कुछ दिनों पहले 57 साल की महिला का शव मिला था, जहां महिला ने साड़ी पहन रखी थी। वहीं इसके बाद जब बोरे में लिपटे शव के लिए पुलिस ने जांच की तो पुलिस को महिला के लिव इन में रहने की जानकारी लगी, जिसके बाद पुलिस ने महिला के लिव इन पार्टनर से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। लिव इन पार्टनर ने बताया कि, महिला की तबियत कुछ समय से खराब चल रही थी, जिसके बाद महिला की मौत हो गई। वहीं लिव इन पार्टनर के पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, जिसके चलते उसने महिला के शव को बोरे में लपेटकर फेंक दिया।
लिव इन पार्टनर ने बताया कि, उसने महिला की मौत की जानकारी उसके बेटे को दी थी, लेकिन कुछ दिनों तक बेटा नहीं आया, इसके बाद लिव इन पार्टनर ने शव को बारे में लिपट कर फेंक दिया। वहीं जब बोरे में से बदबू बाहर आई तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो पुलिस ने महिला के लिव इन पार्टनर को पूरे मामले में आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़े- MP News: अनजान नंबर के फोन कॉल रिसीव करने से बचें, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान












Click it and Unblock the Notifications