Indore News: कैंडल लेकर सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस, सरकार को दिया अल्टीमेटम
Indore: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार, और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में, इंदौर शहर महिला कांग्रेस ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण कैंडल मार्च निकाला।
इस कैंडल मार्च का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर देना था।

कैंडल मार्च नेहरू प्रतिमा से गांधी प्रतिमा तक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मार्च का नेतृत्त्व करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा, "प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और सुरक्षा के मुद्दों पर राज्य सरकार की निष्क्रियता चिंता का विषय है। इस मार्च के माध्यम से हम सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि महिला कांग्रेस हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के लिए खड़ी है
इंदौर शहर एवं जिला महिला कांग्रेस ने इस अवसर पर राज्य सरकार से अपील की, कि वह महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित और सख्त कदम उठाए। संगठन ने यह भी कहा कि अगर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार नहीं रुके, तो महिला कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।
युवा कांग्रेस कर चुकी है प्रदर्शन
मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध के विरोध में कांग्रेस प्रदेश भर में बेटी बचाओ अभियान चला रही है। सियासत के गढ़ इंदौर में युवा कांग्रेस की ओर से बेटी बचाओ अभियान के तहत मशाल रैली निकाली गई थी, जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह शामिल हुए थे।
ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस और युवा कांग्रेसियों के बीच झड़प, मशाल यात्रा निकालने से रोका











Click it and Unblock the Notifications