Indore News: कुश्ती के मैदान में महिला पहलवानों ने दिखाया दम, किसकी हुई जीत, जानिए

नगर निगम इंदौर द्वारा महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों एवं शहरों के पहलवानों द्वारा छोटा नेहरू स्टेडियम में प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी अपना हुनर दिखाते हुए शानदार कला का प्रदर्शन किया गया।

शहर में आयोजित महापौर केसरी कुश्ती स्पर्धा का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ छोटा नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ। अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार इस बार मुकाबला मेट पर खेले गए । महापौर केसरी प्रतियोगिता में 75 किलो से अधिक वजन के ओपन वर्ग में मध्य प्रदेश केसरी खिताब के लिए सबसे अहम मुकाबला हुआ। ग्वालियर के फरहान हुसैन ने इंदौर के रेहान पहलवान को अंकों के आधार पर हराकर ट्राफी जीती।

Indore

फरहान इंदौर में ही मल्हार आश्रम में अभ्यास करते हैं। स्पर्धा में सबसे ज्यादा पदक इंदौर के व्यायामशाला के पहलवानों ने जीते। महापौर केसरी प्रतियोगिता के अंतर्गत महिलाओं मे 55 किलो वर्ग में प्रथम माही कौशल रहीं। द्वितीय स्थान अनिशा नायक को मिला जबकि तृतीय स्थान पर प्रथा गिरी रहीं।

महापौर केसरी प्रतियोगिता के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया तथा अन्य अतिथियों द्वारा विजेता पहलवान को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रदेशों एवं शहरों के आए पहलवानों का स्वागत करते हुए, पहलवानों के शानदार कला की हौसला आफजाई भी की गई।महापौर द्वारा महापौर केसरी कुश्ती में सम्मिलित सभी पहलवानों एवं समिति सदस्यों को सफल आयोजन पर दी शुभकामना।

महापौर केसरी प्रतियोगिता के अध्यक्ष एवं महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि, स्पर्धा के संचालन में मनोज सोमवंशी, मुन्ना बोरासी, - संजय इंगले, मानसिंह यादव, रमेश यादव, विजय मिश्रा, वेदप्रकाश आदि ने अहम योगदान दिया।

परिणाम : 25 से 28 किलो में प्रथम वंशपुरी, द्वितीय जागरण जाधव, तृतीय वेदांत राठौड़।

32 किलो में प्रथम साहिल पाल, द्वितीय विदेश बोरासी, तृतीय शान्त पाल।

36 किलो में प्रथम मयूर मंडवाल, द्वितीय रणबीर ठाकुर, तृतीय श्लोक बोरासी ।

40 किलो में प्रथम श्लोक प्रजापति, द्वितीय चेतन यादव, तृतीय अर्जुन यादव।

45 किलो में प्रथम नवीन झा, द्वितीय विनय यादव, तृतीय पियुष अग्रवाल।

50 किलो में प्रथम आदित्य अग्रवाल, द्वितीय आयुष अग्रवाल, तृतीय रोहित कुमार।

55 किलो में प्रथम राहुल वर्मा, द्वितीय योगेश विजोरे, तृतीय गौतम ठाकुर।

60 किलो में प्रथम श्रवण कौशल, द्वितीय जहांगीर खान, तृतीय हरिओम पुरा।

65 किलो में प्रथम ललित कौशल, द्वितीय लोकपाल गौहर, तृतीय अक्षत यादव।

70 किलो में प्रथम यशपाल, द्वितीय हर्षवर्धन, तृतीय कुणाल सिलावट।

75 किलो में प्रथम शिवम यादव, द्वितीय रोहित प्रजापत, तृतीय गोवर्धन जाट।

महिला वर्ग : 28 किलो में प्रथम वशीका वर्मा, द्वितीय अनुष्का गगाधारी, तृतीय प्रियांशी यादव ।

40 किलो में प्रथम तनिशा बैस, द्वितीय दीक्षा सन्यास, तृतीय गजल शर्मा।

45 किलो में प्रथम प्रियांशी, द्वितीय मान्यता, तृतीय अनुष्का।

50 किलो में प्रथम प्राची जोशी, द्वितीय लक्ष्मी, तृतीय प्रियांशी।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से महिला प्रत्याशी ढूंढ रही BJP, बड़े नेता ने दिए ये संकेत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+