Mahakal मंदिर में होलिका दहन, Indore के राजवाड़ा पर हुआ परंपरा का निर्वहन
उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में होलिका दहन होने के बाद संपूर्ण उज्जैन नगरी में होलिका दहन किया गया, और होली मनाई गई। उधर, इंदौर में राज परिवार की परंपरा के अनुरूप राजवाड़ा पर होलिका दहन हुआ.

Recommended Video

प्रदेश भर में होलिका दहन की परंपरा का निर्वहन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन में सर्वप्रथम भगवान महाकालेश्वर मंदिर परिसर में होलिका का दहन हुआ तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की हदय स्थली राजवाड़ा पर भी होलिका दहन परंपरागत तरीके से संपन्न कराया गया। वहीं उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में होलिका दहन होने के बाद संपूर्ण उज्जैन नगरी में होलिका दहन किया गया, और होली मनाई गई। उधर, इंदौर में राज परिवार की परंपरा के अनुरूप राजवाड़ा पर होलिका दहन के बाद संपूर्ण शहर में होलिका दहन हुआ।
महाकाल दरबार में मनाई गई होली
देशभर के साथ ही प्रदेश भर में भी होली पर्व को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। वहीं धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां श्रद्धालु भगवान महाकाल के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। महाकाल मंदिर में प्रातः काल पुजारियों ने भगवान महाकाल के साथ 40 क्विंटल फूलों से होली खेली। इस दौरान सुगंधित फूलों से महाकाल मंदिर को सजाया संवारा गया था। प्रातः काल मंदिर खुलते ही सबसे पहले भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया गया, और पुजारियों को और से भगवान महाकाल को पुष्प अर्पित किए गए।
फल और मिष्ठान का लगा भोग
महाकाल मंदिर में सुबह 4 बजे भगवान का जल से स्नान और अभिषेक किया गया। फलों से रस, दही और दूध से भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया। मोगरे और गुलाब के फूल भगवान को अर्पित किए गए। भांग, चंदन और आभूषणों से भगवान महाकाल का बेहद की सुंदर श्रृंगार किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के साथ पुजारियों ने फूलों की होली खेली ,फूलों की माला अर्पित की गई। होली पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया। वहीं अब प्रदेशभर में होलिका दहन के साथ ही रंगों के त्योहार के उत्साह के मनाया जा रहा है.
ये भी पढ़े- MP: भगोरिया के रंग में रंगे CM Shivraj, अलीराजपुर में दिखा अलग अंदाज












Click it and Unblock the Notifications