मध्य प्रदेश हनीट्रैप केस की आरोपी श्वेता विजय जैन की अब जेलर के साथ तस्वीर वायरल

इंदौर। मध्य प्रदेश की सियासत और नौकरशाही में भूचाल मचा देने वाले बहुचर्चित हनीट्रैप केस की मुख्य आरोपी श्वेता विजय जैन फिर चर्चा में है। अब श्वेता विजय जैन की इंदौर ​की जेल के जेलर केके कुलश्रेष्ठ के साथ तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

श्वेता विजय जैन से जेलर केके कुलश्रेष्ठ की बातचीत

श्वेता विजय जैन से जेलर केके कुलश्रेष्ठ की बातचीत

बुधवार को सोशल मीडिया में सामने आई तस्वीर जेल के अंदर महिला बैरक की है। आरोपी श्वेता विजय जैन खड़ी है जबकि जेलर केके कुलश्रेष्ठ पर बैठकर उससे बातें कर रहे हैं। पूरे मामले को जेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है, क्योंकि जेल के नियमानुसार कोई भी पुरुष अधिकारी महिला बंदी से किसी महिला कर्मचारी (जेल) की अनुपस्थिति में चर्चा नहीं कर सकता।

 इंदौर पहुंचे जेल डीआईजी

इंदौर पहुंचे जेल डीआईजी

जेलर और श्वेत विजय जैन की यह तस्वीर वायरल होने के बाद जेल मुख्यालय से शाम को डीआईजी संजय पांडे इंदौर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डीआइजी पांडे ने जेलर कुलश्रेष्ठ से बात की है। फिर मीडिया को बताया कि जिला जेल में कोरोना मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने के कारण वे जांच के लिए आए हैं। साथ ही फोटो वायरल मामले की भी जांच कर रहे हैं। बता दें कि वर्ष 2019 में मध्य प्रदेश हनीट्रैप मामला उजागर होने के बाद गिरफ्तार की गई सभी आरोपित महिलाएं इंदौर जिला जेल में बंद हैं। इन्हें महिला बैरक में रखा गया है।

 जेलर बोले-मेरे खिलाफ साजिश

जेलर बोले-मेरे खिलाफ साजिश

कुलश्रेष्ठ ने वायरल फोटो को खुद के खिलाफ साजिश बताया। उन्होंने कहा कि वे एकांत में बातचीत नहीं कर रहे थे। खुले स्थान पर नियमानुसार ही बात कर रहे थे। साजिश के तहत जेल के भीतर ही किसी कर्मचारी ने इस तरह के फोटो वायरल किए हैं। बता दें कि कुलश्रेष्ठ पहले भी विवाद में रहे हैं। कुछ दिन पूर्व इंदौर के भू-माफिया चंपू अजमेरा के साथ मारपीट में भी उनकी भूमिका सामने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+