MP में BJP का मिशन 2023, हर बूथ पर Social media warrior तैनात करने की तैयारी

मिशन 2023 के नजदीक आते ही मध्य प्रदेश में बीजेपी अब इलेक्शन मोड़ में नजर आ रही है, जहां लगातार पार्टी कार्यालय पर बैठकों का सिलसिला जारी है तो वहीं अबकी बार सोशल मीडिया के माध्यम से मिशन 2023 की जंग जीतने की तैयारी भी की जा रही है, जिसके मद्देनजर लगातार सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठकें की जा रही है। इसी तारतम्य में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर सोशल मीडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, जिसमें नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ,नगर मंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी अतुल बनवडीकर ,सोशल मीडिया संभाग प्रभारी विक्की मित्तल, संभाग सह प्रभारी अंकित परमार,सोशल मीडिया नगर संयोजक हर्षवर्धन बर्वे समेत बड़ी संख्या में सोशल मीडिया विभाग से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

indore

सभी पदाधिकारी सोशल मीडिया वॉरियर हैं

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, सोशल मीडिया संचार के माध्यमों में अपनी अहम भूमिका निभा रहा हैं, सोशल मीडिया विभाग में कार्यरत सभी पदाधिकारी सोशल मीडिया वॉरियर है, वॉरियर शब्द अपने आप में महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया वॉरियर्स सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों सहित पार्टी की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक जनता के बीच पहुंचाने का कार्य प्रभावी ढंग से करते हैं।

2 सोशल मीडिया वॉरियर्स तैयार करने का लक्ष्य

इस अवसर पर सोशल मीडिया के संभाग प्रभारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रत्येक बूथ स्तर पर कम से कम 2 सोशल मीडिया वॉरियर्स तैयार करने का लक्ष्य लेना है जिससे कि बेहतर ढंग से हम सरकार एवं पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचा सके। बैठक को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया नगर संयोजक हर्षवर्धन बर्वे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को करणीय कार्यों से अवगत कराया और कहा कि, मंडल अध्यक्ष नगर सोशल मीडिया एवं बूथ स्तर के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के बीच सेतु का कार्य करता है इस हेतु उन्हें अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+