MP assembly election 2023 के लिए BJP का बूथ मैनेजमेंट, 10 दिनों तक बूथ पर तैनात रहेंगे दिग्गज

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बूथ विस्तार अभियान 2 की शुरूआत की गई है, जिसमें कार्यकर्ता पोलिंग बूथ तक पहुंचकर वेरिफिकेशन से लेकर डिटेलिंग और मतदाता सूची को दुरूस्त करने का काम करेंगे।

indore

Recommended Video

    भोपाल: CM का बड़ा बयान, तीन लाख से अधिक करोड रुपए का था इस वर्ष का बजट..

    मिशन 2023 को लेकर बीजेपी अब अपनी तैयारियों को रफ्तार देती नजर आ रही है। यही कारण है की, सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में बूथ विस्तार अभियान 2 की शुरूआत की गई है, जिसमें कार्यकर्ता पोलिंक बूथ तक पहुंचकर वेरिफिकेशन से लेकर डिटेलिंग और मतदाता सूची को दुरूस्त करने का काम करेंगे। इस अवसर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नगर महामंत्री सविता अखंड, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, वरिष्ठ नेता घनश्याम शेर, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी उपस्थित रहे।

    10 दिनों तक पूरी पार्टी बूथों पर रहेगी

    भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, रणदिवे ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बूथ विस्तार अभियान-2 को लेकर नगर भाजपा द्वारा गत वर्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक अभियान चलाया था। उस अभियान के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने सभी 1604 बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया था। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए और पन्ना प्रमुख बनाने का काम हमने उस समय किया था। 14 से 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाया जाएगा, और इस दौरान 10 दिनों तक पूरी पार्टी बूथों पर रहेगी।

    इस तरह चलेगा अभियान

    संगठन के निर्देशानुसार विभिन्न बूथों पर मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी आदि रहेंगे। 10 दिनों तक नगर के सभी 340 शक्ति केंद्रों पर 340 विस्तारक मौजूद रहेंगे, और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं, जैसे बूथ समिति के सदस्यों को सक्रिय बनाये रखने के लिए केन्द्र द्वारा वर्ष भर में किये जाने वाले 6 कार्यक्रम 1. 06 अप्रैल स्थापना दिवस, 2. 14 अप्रैल डॉ. अम्बेडकर जी जयंती, 3. 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, 4. जन्माष्टमी कुशाभाऊ ठाकरे जयंती, 5. 25 सितम्बर दीनदयाल जयंती, 6. 25 दिसम्बर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जयंती और समय-समय पर चलाये जाने वाले अभियानों से जोड़कर रखना। ऐसे कार्यक्रमों के लिए बूथ समिति में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली बनाना।

    ये है अभियान का लक्ष्य

    बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जायेंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोडने का काम भी किया जाएगा। साथ ही हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। बूथ सशक्तीकरण अभियान से संबंधित टोली ने यह तय किया है कि अब हम एक पन्ना जो दो पेज से मिलकर बनता है, उसमें से हर पेज के लिए एक अर्ध पन्ना प्रमुख बनाएंगे। एक कार्यकर्ता को 30 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही पन्ना समिति में कम से कम 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ना, यह हमारे अभियान में शामिल है।

    ये भी पढ़े- Indore news: मिशन 2023 के लिए BJP की तैयारी, बूथ विस्तार अभियान-2 का खास प्लान तैयार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+