Indore news: मिशन 2023 के लिए BJP की तैयारी, बूथ विस्तार अभियान-2 का खास प्लान तैयार
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीजेपी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों का सिलसिला शुरू किया जा चुका है, जहां इंदौर में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक आयोजित की गई.

Recommended Video

BJP इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें बूथ विस्तारक अभियान 2 समेत तमाम अभियानों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा समस्त पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
बैठक में बना खास प्लान
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बूथ विस्तार अभियान-2 को लेकर नगर भाजपा द्वारा बड़ीज़ कैफे में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। गौरव रणदिवे ने कहा कि, गत वर्ष हमने ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक अभियान चलाया था। उस अभियान के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने सभी 1604 बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया था। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए और पन्ना प्रमुख बनाने का काम हमने उस समय किया था। अब 14 से 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाया जाएगा और इस दौरान 10 दिनों तक पूरी पार्टी बूथों पर रहेगी।
बूथों पर रहेंगे मंत्री से लेकर कार्यकर्ता
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी आदि सभी बूथों पर रहेंगे। 10 दिनों तक नगर के सभी शक्ति केंद्रों पर लगभग 340 विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि, बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जायेंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोडने का काम भी करेंगे। प्रत्येक बूथ पर की वोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, बूथ सशक्तीकरण अभियान से संबंधित टोली ने यह तय किया है कि अब हम एक पन्ना जो दो पेज से मिलकर बनता है, उसमें से हर पेज के लिए एक अर्ध पन्ना प्रमुख बनाएंगे। एक कार्यकर्ता को 30 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ना, यह हमारे अभियान में शामिल है।
ये भी पढ़े- Indore ने दिखाया सफाई का जज्बा, क्यों ये शहर स्वच्छता में है नंबर 1, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications