Indore News: गैस टंकी के बढ़े दामों का अनोखा विरोध, घर के बाहर रंगोली, महिलाओं का दर्द
मध्यप्रदेश के इंदौर में गैस की टंकी के बड़े भाव को लेकर कांग्रेस ने अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया है, जहां कांग्रेस ने घरों के बाहर रंगोली बनाई है। इसी के साथ कांग्रेस पूरे शहर में "सौगातें महंगाई" अभियान चलाएगी।
मध्य प्रदेश समेत देशभर में सरकार की ओर से गैस टंकियां के दाम 50 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं, जहां लगातार बढ़ते इन दामों का असर महिलाओं पर नजर आएगा। वहीं लगातार बढ़ते दामों से देश की जनता परेशान नजर आएगी, जिसे लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है।

कुछ इस तरह हुआ विरोध-प्रदर्शन
कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल गिरीश जोशी ने बताया कि, देश में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देश को सिर्फ महंगाई की सौगातें दी जाती है, जो सौगात होती वह हमेशा कमर तोड़ने वाली होती है, जिस तरह मोदी सरकार द्वारा 50 रुपए गैस की टंकी पर सीधे-सीधे बढ़ाकर देश की जनता को फिर एक महंगाई की सौगात दी है, जबकि देखने में आया है की दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल पर जो भाव कम होना थे वह भाव ड्यूटी के रूप में बढ़ाकर जनता को मिलने वाले फायदे पर मोदी सरकार द्वारा डाका डाल रही है, पिछले साल इसी समय 86 डॉलर प्रति बैरल क्रूड ऑयल का भाव था जो 1 साल में घटकर 60 डालर प्रति बैरल हो गया है, इसका फायदा आम जनता को देने की जगह मोदी सरकार द्वारा खुद लिए जा रही है।
कांग्रेस नेताओं ने जताया विरोध
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि, एक तरफ तो मोदी सरकार कहती है कि उज्ज्वला योजना में बहनों को हम गैस की टंकी दे रहे हैं, जिसमें उन्हें छूट दी जा रही है, दूसरी तरफ 50-50 रुपए गैस की टंकी पर बढ़ाकर उन्होंने बता दिया है कि, वह कितने बड़े महिला विरोधी हैं, कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन कर और घरों के बाहर रंगोली बनाने की शुरुआत की पूरे इंदौर के कांग्रेस जन अपने घरों के बाहर इस तरह गैस की टंकी की रंगोली बनाकर इंदौर शहर की जनता को बताएंगे, किस तरह मोदी सरकार आपसे वोट लेती है और आपको सौगातों में महंगाई बेरोजगारी देती है।
ये भी पढ़े- Indore News: 15 साल पुराने इन नंबर्स के वाहनों पर होगा एक्शन, लिस्ट तैयार












Click it and Unblock the Notifications