Love affair: गर्लफ्रेंड के शादी से इंकार करने पर बेरोजगार ने चलाई गोली, दोस्त को गंवानी पड़ी जान

इंदौर में युवक अपनी दोस्त से बात कर रहा था। इस दौरान दोस्त के प्रेमी ने गोली चला दी, जो मृतक के सिर में जा लगी, जिसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

indore

Recommended Video

      Breaking: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने चलाई गोली,युवती का दोस्त गंभीर घायल

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हत्या का ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, शहर के रेलवे स्टेशन परिसर के पास पार्किंग में गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक अपनी दोस्त से बात कर रहा था। इस दौरान दोस्त के प्रेमी ने गोली चला दी, जो मृतक के सिर में जा लगी, जिसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवती और आरोपी पहले दोस्त थे, जिसके बाद दोनों अलग-अलग हो गए, इसी के चलते आरोपी ने गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया, जिससे युवक की मौत हो गई।

      कई बार किया प्रपोज

      जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक, युवती से प्रेम करता था, जहां दोनों के बीच रिश्तेदारी होने के चलते दोनों की अच्छी दोस्ती थी। इस दौरान युवक ने कई बार युवती को प्रपोज किया, लेकिन युवती ने यह कहकर इनकार कर दिया कि, वह कुछ काम नहीं करता, इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकती। इसके बाद युवक ने युवती की हत्या करने की ठानी, जहां युवती जिस कॉल सेंटर में काम किया करती थी, वहां उसकी अन्य युवक से बढ़ती नजदीकी देख युवक परेशान हो गया। इस बीच पर गोली चला दी, जो दोस्त को जाकर लगी, जिससे युवक की मौत हो गई।

      बीज बचाव में लगी गोली

      जानकारी के मुताबिक आरोपी रेलवे स्टेशन के बाहर युवती से मिलने पहुंचा था, जहां आरोपी और युवती के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते युवती के धक्का देने पर आरोपी नीचे गिर गया, जिससे गुस्सा हो कर आरोपी ने उठते ही हाथ में बंदूक लेकर गोली चला दी, जो जाकर युवती के दोस्त को जाकर लग गई, सिर में गोली लगने के चलते युवक गंभीर घायल हो गया, जहां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं इस दौरान इलाज के वक्त उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की, जिसमें उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया।

      ये भी पढ़े- MP: मैक्सिको में खाने का स्वाद बढ़ा रही निमाड़ की लाल मिर्च, मांग बढ़ने पर खिले किसानों के चेहरे

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+