Video: मानसून के Welcome में इस यंग कपल के रोमांस का तड़का, बाहों में बाहें डाल इंदौर में बीच सड़क बरसा प्यार
Lovely couple: देश का सबसे क्लीन शहर मध्य प्रदेश का इंदौर, मानसून की बारिश में जहां खुशनुमा हो गया हो गया, तो वहीं एक यंग कपल का सड़क पर रोमांस से भरपूर डांस चर्चा का विषय बना हुआ हैं। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा यह वीडियो इंदौर का बताया जा रहा हैं।
वन इंडिया हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन कई सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म पर वायरल यह वीडियो इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में शूट होने का दावा हो रहा हैं। यह कपल कौन है और बारिश में भीगते हुए यह सड़क पर इस तरह क्यों डांस कर रहा है, यह पता नहीं लग सका।
'जरा हट कर जरा बचकर' मूवी के रोमांटिक सॉंग 'तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए...' डांस के बैकग्राउंड में बज रहा हैं। वीडियो में नजर आ रहे इस कपल को देखने में दोनों की उम्र ज्यादा नहीं लग रही। कॉलेज गोइंग स्टूडेंट लग रहे हैं। पहली बार तीन-चार दिन पहले यह वीडियो सामने आया।
Recommended Video
उसी वक्त इंदौर में मानसून की एंट्री भी हुई। सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहा है, दूर से डांस में खूब क्यूट दिख रहे लवर गर्ल और बॉय 'हैप्पी मानसून' कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि मुंह से बोलकर मानसून का वेलकम करना तो ठीक हैं, लेकिन बारिश में भीगे तन-बदन के साथ ये रोमांटिक अंदाज ठीक नहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को यंग यूजर्स इस कपल के डांस की तारीफ कर रहे हैं। चार दिनों में इस वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने तो लिखा कि 'इस जोड़े को किसी बड़े-बूढ़े की नजर न लगे। क्योकि बारिश में तो जवानी के वक्त उन्होंने मजे लिए नहीं। आज जब कोई दूसरा लेता है, तो उसे बुरा कहते हैं।
भीगते हुए बाहों में बाहें डालकर इस कपल के डांस स्टेप्स पर कुछ लोग फिदा हो गए। मानसून की आमद के वक्त सामने आए इस वीडियो को देखकर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'देख लो दुनिया वालों, इंडिया का इंदौर सबसे क्लीन हैं'। वहीं एक ने तो यह कह लिख डाला कि 'ये डांस जिहाद हैं, बारिश में ये कपल तूने क्या कर डाला। बीच सड़क में बारिश में आग लगा दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications