MP : पार्क में नाम बदलकर युवती से दोस्ती करना भारी पड़ा, बजरंगियों ने सिखाया सबक
इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ा है, जहां पकड़ में आने पर यह युवक खुद को हिंदू बता रहा था, लेकिन जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सख्ती की तो इसकी असलियत सामने आ गई।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लव जिहाद की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां इसी को देखते हुए अब बजरंग दल के कार्यकर्ता लगातार ऐसे लोगों पर सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहे हैं, जो लव जिहाद जैसे घटनाक्रमों को बढ़ा रहे हैं। हाल ही में रेसीडेंसी एरिया स्थित ट्रैफिक पार्क से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ा है, जहां पकड़ में आने पर यह युवक खुद को हिंदू बता रहा था, लेकिन जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सख्ती की तो इसकी असलियत सामने आ गई। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे सबक सिखाते हुए, पुलिस के हवाले कर दिया है, जहां पुलिस ने इस युवक पर कार्रवाई की है।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली थी कि, रेसिडेंसी एरिया में आने वाले ट्रैफिक पार्क में एक युवक हिंदू युवती के साथ बैठा हुआ है, जो लगातार अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता यहां बड़ी संख्या में पहुंचे, और युवक से पूछताछ की जिसके बाद युवक ने पहले तो अपना नाम अज्जू बताया, लेकिन लगातार सख्ती के साथ पूछताछ करने पर युवक ने अपना पहचान पत्र और आधार कार्ड दिखाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शक होने पर युवक का मोबाइल लेकर उसके फोटो देखे, जिसमें युवक मस्जिद में नमाज पढ़ते और मजारों पर जाकर माथा टेकते नजर आ रहा था। वहीं इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर असलियत सामने आ गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
युवक की हकीकत सामने आने पर बजरंग दल कार्यकर्ता युवक को लेकर पुलिस के पास पहुंचे, जहां पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने बताया कि, इंस्टाग्राम पर उसने पहचान बदलकर युवती से दोस्ती की थी, जिसके बाद युवती से जब भी मिला उसने अपना असली नाम नहीं बताया। वहीं हंगामा होते देख युवती भी माफी मांगने लगी, जहां युवती ने बदनामी के डर से केस दर्ज कराने से इंकार कर दिया। लेकिन बाद में पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में युवक पर कार्रवाई की है।
ये भी पढ़े- Indore में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की सरकारी जमीन को किया अतिक्रमण मुक्त












Click it and Unblock the Notifications