Love jihad: नाम बदलकर युवती से की दोस्ती, फिर वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए धमकाने लगा आरोपी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एबी रोड स्थित अपोलो टावर में काम करने वाले युवक ने नाम बदलकर युवती से दोस्ती की और फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि, युवक उसे धर्म बदलने के लिए परेशान कर रहा था।
युवती ने पुलिस को बताया कि, लगातार युवक की ओर से मिल रही धमकी के चलते वह सुसाइड करने जा रही थी, जहां उसकी बहन ने उसे बचा लिया। वहीं जब परिजनों को यह बात पता चली तो परिजनों ने आरोपी की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, तुकोगंज थाने में कुछ व्यापारी और हिंदू संगठन के लोग एक युवक को पकड़ कर लाए थे, जहां युवक से पहले युवती और उसके परिजन थाने पहुंच गए थे, यहां युवती ने पुलिस को बताया कि, कपड़े के शोरूम में काम करने वाले युवक से उसकी दोस्ती हुई थी, जहां युवक ने युवती को नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाया, और फिर आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। वीडियो के आधार पर युवक, युवती को ब्लैकमेल कर रहा था, और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। युवक की धमकियों से युवती परेशान हो गई, और आत्महत्या का कदम उठा रही थी, जहां उसकी छोटी बहन ने उसे देख लिया, और फिर यह पूरा घटनाक्रम परिजनों के सामने आया।
पुलिस ने की कार्रवाई
युवती ने यह पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया तो परिजनों ने हिंदू संगठनों की सहायता से युवक को गिरफ्तार करवाया। उधर, तमाम संगठन से जुड़े लोगों युवक को पीटते हुए थाने लेकर आए, जब उन्होंने युवक को पुलिस को सौंप दिया। इधर, पुलिस ने युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है, जहां पुलिस अब युवक को जल्द कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले भी इंदौर में लव जिहाद के मामले सामने आ चुके हैं, जहां पुलिस की ओर से सभी मामलों में कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक बार फिर इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े- Love Affair: बेटे के सामने ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी मौत, गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications