Love Affair: बेटे के सामने ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी मौत, गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दिल दहला देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां शहर के बाणगंगा थाना इलाके में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर यह वारदात अपने बेटे के सामने अंजाम दी।
पति की हत्या करने के बाद पत्नी नौकरी करने चले गई, तो वहीं प्रेमी फरार हो गया। इतना ही नहीं आरोपी पत्नी ने अपने बेटे को किसी से भी यह बात बताने के लिए मना किया। साथ ही उसे धमकी भी दी। वहीं पत्नी ने पुलिस को पति की हत्या की झूठी कहानी भी सुनाई थी, जहां पोस्टमार्टम के बाद सच सामने आ गया।

कुछ ऐसा है मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, बीती 14 जुलाई को अरविंदो अस्पताल में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी मृत अवस्था में लेकर आई थी, जहां पत्नी ने पूछताछ करने पर बताया था कि, उसके पति की मौत सोते समय हुई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पति के सिर में चोट के निशान होना पाए गए, जिसके बाद पुलिस के द्वारा पत्नी से सख्ती के साथ पूछताछ की गई, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की है। उधर, पुलिस ने जब आरोपी पत्नी की कॉल डिटेल निकाली तो उसने कई बार प्रेमी के साथ बात भी की थी, जिसके आधार पर पुलिस ने पत्नी को आरोपी बनाते हुए कार्रवाई की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरोपी पत्नी ने पति की हत्या के बाद पुलिस को झूठी कहानी बताई थी, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह पता चल पाया कि, मृतक की मौत हार्ड एंड ब्लंट ऑब्जेक्ट से आई मल्टीपल हेड इंजरी के कारण हुई है। यहीं से पुलिस का शक पत्नी पर गया, और पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की, जिसके बाद पत्नी ने अपने पति की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी पत्नी ने बताया कि, उसके प्रेमी ने साथ दिया था, जहां दोनों ने ही अपने बेटे के सामने पति को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पत्नी ने बताया कि, पति आए दिन उससे झगड़ा करता था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़े- Indore news: सफाई कर्मियों के लिए युवक ने कही आपत्तिजनक बात, वीडियो वायरल, केस दर्ज












Click it and Unblock the Notifications