MP के इस शहर में नई टेक्निक के साथ हुआ गणेश मूर्तियों का विसर्जन, देखिए झलक
इंदौर, 10 सितंबर : धर्म और संस्कृति की नगरी इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर नगर निगम ने स्टाल लगाकर गणेश प्रतिमाएं एकत्रित की थी, जहां इन प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम ने जवाहर टेकरी पर तालाब निर्मित किया था। वहीं अबकी बार महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर नई टेक्निक से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, जहां स्पेशल कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को तालाब में व्यवस्थित विसर्जित किया गया।

विसर्जन के लिए की अलग व्यवस्था
नगर निगम की ओर से अनंत चतुर्दशी के अवसर पर स्टाल लगाकर एकत्रित की गई गणेश प्रतिमाओं को जवाहर टेकरी पर बने तालाब में विसर्जित किया गया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा, निरंजन सिंह चौहान, नंदकिशोर पहाड़िया, राजेंद्र राठौर, अश्विनी शुक्ला समेत नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं अबकी बार महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर नई टेक्निक का इस्तेमाल करते हुए स्पेशल कन्वेयर बेल्ट पर गणेश जी को बड़े ही सम्मान के साथ विदा किया गया।
पूरे सम्मान के साथ किया गणेश विसर्जन
व्यवस्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, गणेश स्थापना के पहले से हमने गणेश विसर्जन की तैयारियां शुरू की थी, जिस सम्मान से गणेश जी विराजे हैं, उसी सम्मान से उनका विसर्जन हो, ये बहुत महत्वपूर्ण हैं, ताकी उनका आशीर्वाद पूरे इंदौर पर बना रहे। इसी के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, एमआईसी के सभी सदस्यों ने प्रण प्राण से जुटकर यहां सभी व्यवस्थाओं को जुटाया, स्पेशल 6 पोकलेन अटैच किए और एक स्पेशल कन्वेयर बेल्ट पर गणेश जी बड़े ही सम्मान के साथ विदा ले रहे हैं। हम सभी का सौभाग्य है, और उनका आशीर्वाद बना रहे, अगले बरस जल्दी आएं। देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में गलत तरीके से गणेश विसर्जन को लेकर इंदौर का नाम खराब हुआ था, जिसके बाद अब नगर निगम की नई व्यवस्था के चलते बड़े ही सम्मान के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications