Indore News: पुजारी को बंधक बनाया, फिल्मी स्टाईल में बदमाशों ने लूटा मंदिर
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंदिर से लूट का मामला सामने आया है, जहां देर रात बदमाशों ने पुजारी और अन्य लोगों को बंधक बनाकर मंदिर में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की वारदात बाणगंगा थाना क्षेत्र में घटित हुई, जहां लगभग 8 से 10 बदमाशों ने मंदिर से अलग-अलग तरह की वस्तुएं लूटी है।
घटनाक्रम की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी वैसे ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बंधक बनाए गए पुजारी और महंत को भी आजाद कराया है। इधर, अब पता लगाया जा रहा है कि मंदिर से कौन-कौन सी वस्तु है चोरी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी और महंत से बातचीत की है, जिसमें पुजारी और महंत ने बताया कि, रात लगभग 1:30 बजे के आसपास बदमाश लाठी और डंडे लेकर मंदिर पहुंचे थे, जहां बदमाशों ने मंदिर पहुंचने ही पुजारी और महंत को बंधक बना लिया। वहीं इसके बाद बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देते रहे। पुजारी ने बताया कि, रात लगभग 1:30 के आसपास साफ-सफाई की जा रही थी, तभी अचानक कुछ लोग लाठी और डंडे लेकर मंदिर पहुंचे, और लूट की वारदात कौन जान दिया है।
इधर, पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज कंगाल ने के साथ-साथ आसपास के लोगों से जानकारी लेना शुरू करती है, जहां पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, जल्द ही लूट के सभी अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। इधर, मंदिर में हुई लूट के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया जहां, लोग डरे सहमे में नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी लगातार इंदौर में लूट के अलग-अलग तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें कभी घर में तो कभी मंदिर में घुसकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं एक बार फिर लूट की वारदात ने सभी को चौंका दिया है।
ये भी पढ़े- 'तू मर जा, शादी तो नहीं करूंगा...' बॉयफ्रेंड की बात सुनते ही गर्लफ्रेंड ने बिल्डिंग से लगाई छलांग












Click it and Unblock the Notifications