Khargone News: लोकसभा चुनाव की तैयारी, पुलिस-प्रशासन ने कसी कमर

आगामी समय में होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अपर कलेक्टर जेएस बघेल, अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर स्वाति मिश्रा, सभी एसडीएम एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Indore

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि, पिछले दिनों सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में सभी विभागों एवं पुलिस अधिकारियों ने समन्वय के साथ अच्छा काम किया है। जिसके कारण जिले में शांतिपूर्वक पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष मतदान करवाने में सफलता मिली है। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भी इसी तरह का समन्वय बनाए रखना है। लोकसभा चुनाव के लिए सेक्टर ऑफिसर नियुक्त कर दिए गए हैं। इन सेक्टर ऑफिसर को सेक्टर पुलिस ऑफिसर्स के साथ समन्वय कर अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का शीघ्र भ्रमण करना होगा। खरगोन जिला साम्प्रदायिक एवं जातिगत रूप से संवेदनशील माना जाता है। कोई भी छोटी घटना बड़ा रूप ले सकती है। अतः सभी अधिकारी सावधानी व सर्तकता के साथ काम करें और हर छोटी घटना पर पैनी नजर रखें। सभी अधिकारी संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले लें। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों एवं समाज की शांति भंग करने वाले लोगों के विरूद्ध जिला बदर एवं बांड ओवर की कार्यवाही करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आगामी 05 फरवरी से प्रारंभ हो रही बोर्ड परीक्षाओं में सुरक्षा की व्यवथा पुख्ता बनाएं रखें।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बैठक में कहा कि, विधानसभा चुनाव के दौरान खरगोन जिले में शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए बड़ी संख्या में बॉड ओवर, जिला बदर एवं एनएसए की कार्यवाही की गई थी। लोकसभा चुनाव के लिए भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एवं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले लोगों के विरूद्ध ऐसी ही कार्यवाही करना है। जिन प्रकरणों में बांड ओवर की अवधि समाप्त हो रही है उनमें शीघ्रता से ईश्तगासे पेश किए जाएं। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के एसडीएम एवं तहसीलदार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि, अवैध शराब के निर्माण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाए। किसी भी व्यक्ति को डीजे बजाने की अनुमति न दी जाएं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने यात्री बसों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश भी दिए और कहा कि, बिना परमिट के चलने वाले यात्री वाहन एवं खटारा बसों के संचालकों पर कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़े- Indore news: लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, 'गांव चलो अभियान' का खास प्लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+