Indore news: लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, 'गांव चलो अभियान' का खास प्लान तैयार
इंदौर में भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर द्वारा मानिकबाग रोड स्थित गुरु अमरदास हॉल में वृहद बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर बैठक प्रारंभ की गई उसके पश्चात प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सभी ने सुना।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, 25 जनवरी को भोपाल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न हो चुकी है, उसके पश्चात इंदौर महानगर की कार्यशाला रखी गई है।

रणदिवे ने बताया की, इंदौर के सभी 28 मंडलों में 3 फरवरी के पहले कार्यशाला संपन्न होना है। गांव चलो बूथ चलो अभियान का उद्देश्य देश के 7 लाख गांव तथा मध्य प्रदेश के 64000 एवं इंदौर के 1604 बूथों तक इंदौर नगर में 9,10 एवं 11 फरवरी को प्रवासी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सतत 24 घंटे शाम 5 बजे से अगले दिन शाम 5 बजे तक संपर्क करके भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर समाज के अलग-अलग घटक से संपर्क एवं संवाद स्थापित करना और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जन समर्थन जुटाना और पार्टी का वोट प्रतिशत 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाना है। रणदिवे ने आगे कहा कि, कमजोर बूथों पर जनप्रतिनिधियों को भेजा जाएगा साथ ही क्षेत्र के ऐसे संगठन एवं व्यक्तियों को पार्टी से जोड़ा जाएगा जो क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों से सतत संपर्क में रहते हैं, हम 2024 लोकसभा का चुनाव ऐतिहासिक रूप से जीतेंगे।
संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, हम पिछले एक वर्ष से बूथ विस्तार का कार्य कर रहे हैं जिसके फल स्वरुप 2018 के चुनाव चुनाव की अपेक्षा 2023 विधानसभा चुनाव में हमने 9% ज्यादा वोट हासिल किए हैं, अब हमें 10% से ओर अधिक वोट प्राप्त करना है यह वोट मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से प्राप्त हुए हैं। लोकसभा चुनाव सामने है पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को एक बूथ पर अवश्य जाना है, जो विपक्षी ईवीएम का रोना रोते हैं उन्हें यह पता नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कितना मेहनती है। गौतम ने आगे कहा कि, मुझे आशा है कि पूरे देश में जिस तरह इंदौर सफाई में नंबर वन है, वैसे ही सर्वाधिक मतों से लोकसभा में जीतने वाली लोकसभा सीट भी इंदौर ही होगी।
ये भी पढ़े- Indore news: चुनाव नजदीक आते ही सांसद को आई आदर्श गांव की याद, बैठक लेकर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications