Indore news: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, विधानसभा वार बनाए प्रभारी और ऑब्जर्वर
Loksabha Election अब नजदिक हैं, ऐसे में सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, जहां इंदौर लोकसभा के लिए प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री और विधायक बाला बच्चन ने गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए तो वहीं विधानसभाओं के लिए प्रभारी और ऑब्जर्वर की नियुक्ति भी की गई.
गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में लोकसभा प्रभारी बाला बच्चन, शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर खास प्लान तैयार किया गया. साथ ही विधानसभा वार प्रभारी और ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए.

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
बैठक में विधानसभा वार प्रभारियों और ऑब्जर्वर की नियुक्त की गई है, जहां विधानसभा एक के लिए संजय शुक्ला को प्रभारी, रवि राय और विनय बाकलीवाल को ऑब्जर्वर बनाया गया है. ऐसे ही विधानसभा 2 के लिए चिंटू चौकसे को प्रभारी तो हीरा जाट और राजा चौकसे ऑब्जर्वर, विधानसभा 3 के लिए दीपक पिंटू जोशी प्रभारी, दीपू यादव और अरविंद बागड़ी ऑब्जर्वर, विधानसभा 4 के लिए राजा मंधवानी प्रभारी, राजेश चौकसे और अक्षय बम ऑब्जर्वर, विधानसभा 5 के लिए सत्यनारायण पटेल प्रभारी, बीनू कुशवाह और अमन बजाज ऑब्जर्वर, देपालपुर के लिए विशाल पटेल प्रभारी, बंटी राठौर ऑब्जर्वर, सांवेर के लिए रीना बौरासी सेतिया प्रभारी, आशीष चौरसिया ऑब्जर्वर, राऊ के लिए जीतू पटवारी प्रभारी, असलम लाला और मनीष पटेल ऑब्जर्वर बनाए गए हैं.
प्रभारी ने कही ये बात
पूर्व मंत्री और विधायक बाला बच्चन ने कहा कि, समय परिवर्तनशील है सहिष्णुता व सद्भाव ही शाश्वत है कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हतोउत्साहित होने की जरूरत नहीं है। प्राण पण से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जावे जनता जनार्दन का विश्वास कांग्रेस को पुनः प्राप्त होगा। देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस ने अपने जीवन में न जाने कितने ऊतार चढ़ाव देखे हैं। और पुनः सफलताएं अर्जित की है विकट दौर में हम पुनः सफल होंगे। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने नवनियुक्त लोकसभा चुनाव प्रभारी बाला बच्चन का स्वागत किया और कहा कि, बाला बच्चन जमीनी नेता है और वह इंदौर के मिजाज को अच्छी तरह से जानते हैं। इनके नेतृत्व में हम लोकसभा चुनाव ताकत से लड़ेंगे।
ये भी पढ़े- Indore Loksabha: किसी को पसंद तो किसी को नापसंद आए सांसद के काम, जानिए क्या माहौल है












Click it and Unblock the Notifications