Indore Loksabha: किसी को पसंद तो किसी को नापसंद आए सांसद के काम, जानिए क्या माहौल है
Indore Loksabha: इंदौर को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है, जहां मध्य प्रदेश की इस आर्थिक राजधानी में ग्रामीण क्षेत्र का भी अपना आम योगदान है। वहीं इंदौर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के विकास को लेकर लाख दावे बीजेपी सरकार और सांसद शंकर लालवानी ने किए हुए हैं।
इंदौर लोकसभा क्षेत्र में सांसद शंकर लालवानी की ओर से किए गए काम जनता को कितने पसंद आए, यह जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम अलग-अलग क्षेत्र में पहुंची, जहां लोगों ने सांसद शंकर लालवानी के किए कामों पर अपनी राय रखी है।

वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए धरमपुरी के राजेंद्र सिंह राणा ने बताया की, 5 साल में कोई काम नहीं हुआ है। सांसद का कोई काम नहीं दिखता, ना सांसद ने कोई रुचि रखी, ना ही उन्हें कोई पहचानता है।
Recommended Video
जितेंद्र मांडीवाल बताते हैं की, बीजेपी सरकार ने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। सांसद शंकर लालवानी ने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। सभी हितग्राहियों को सरकारी योजना का फायदा मिल रहा है। देश और प्रदेश में विकास की लहर चलती रहे, यही चाहते हैं।
बाबूलाल वर्मा ने बताया की, सरकार ने अच्छी योजनाएं चलाई है, रोड और पानी की व्यवस्था है। सारी व्यवस्थाएं अच्छी चल रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में किसे वोट डालेंगे ये समय के हिसाब से तय करेंगे।
इंदौर लोकसभा सीट सामान्य के लिए आरक्षित है। इस सीट का अत्यधिक हिस्सा शहरी क्षेत्र में आता है, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कई गांव इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। इंदौर लोकसभा क्षेत्र में इंदौर शहर की पांच विधानसभा तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र की तीन विधानसभा आती हैं, जिनमें में प्रमुखता से सांवेर, राऊ और देपालपुर विधानसभा इंदौर लोकसभा क्षेत्र में गिनी जाती है। इस लोकसभा क्षेत्र से अब तक चुने गए सांसद शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।
ये भी पढ़े- Indore Loksabha: पंचायतों में कितना पहुंचा सांसद निधि का पैसा, जानिए क्या है माहौल












Click it and Unblock the Notifications