Indore News: इंदौर में BJP बनाएगी जीत का रिकॉर्ड, क्या है खास प्लान, जानिए

इंदौर में लोकसभा चुनाव के निमित्त विधानसभा क्रमांक 5 के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 16 बीमा नगर में लोकसभा चुनाव प्रत्याशी शंकर लालवानी एवं विधानसभा के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कहा कि, विधानसभा चुनाव हमें कहा गया था कि अपना बूथ मजबूत करना है, तब पांच नंबर विधानसभा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ कई बार बैठक हुई और और बूथ की रचना कर रणनीति बनाई थी, उसके अंतर्गत गली, मोहल्ले, मकान तक एक-एक कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपी थी, जिसके फल स्वरुप विधानसभा 5 के सभी वार्डो के सहित साकेत क्षेत्र में रिकॉर्ड मतदान हुआ।

Indore

लालवानी ने आगे कहा कि, जब कोई कार्यकर्ता मुझे पूछता है कि, कोई काम बताओ तो मैं कहता हूं कि आप जिस बूथ पर निवास करते है, उस बूथ पर जैसा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, 370 वोट बढ़ाना है, और अपने बूथ को मजबूत करना है। इसके साथ ही हम विधानसभा क्रमांक 5 के साथ की इंदौर लोकसभा में वोट का नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

इस अवसर पर विधायक महेंद्र हडिया ने कहा कि, आने वाले लोकसभा चुनाव में भारती जनता पार्टी ने जो लक्ष लिया है, उसे हम पूरा करने का काम करेंगे, और पिछली बार से अधिक मतों से विधानसभा क्रमांक 5 में जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे। इस दौरान इस कार्यक्रम में BJP कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी.

इस अवसर डॉ. निशांत खरे, गोपाल गोयल, मुकेश राजावत, सविता अखंड, रमेश भारद्वाज, होलास सोनी, पंकज संघवी, नानूराम कुमावत, अजीत रघुवंशी, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाड़िया, पदमा भोजे, दिनेश सोनगीरा, प्रणव मंडल, पुष्पेंद्र पाटीदार, महेश जोशी, उस्मान पटेल, रघु यादव, महेश बसवाल बड़ी संख्या में विधानसभा 5 के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़े- 'BJP में होगा बड़ा विस्फोट', दिग्विजय सिंह ने आखिर क्यों कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+