Loksabha Election: इंदौर से संजय शुक्ला को चुनाव लड़ाएगी BJP?, क्यों लग रहा प्रत्याशी चयन में समय, जानिए

Loksabha Election के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां जल्द ही BJP इंदौर से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है। वहीं अब BJP की ओर से किसे प्रत्याशी बनाया जाए, इसे लेकर लगातार सियासी गलियारो में चर्चाओं का सिलसिला तेज है।

इधर, इंदौर में BJP की ओर से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की लिस्ट लंबी होती चली जा रही है, जहां इस लिस्ट में हाल ही में BJP का दामन थामने वाले संजय शुक्ला और विशाल पटेल का नाम भी शामिल हो गया है।

Indore

सियासत के जानकारों की माने तो BJP की ओर से लगातार इस बात पर मंथन किया जा रहा है कि, इंदौर लोकसभा सीट से संगठन किसे अपना प्रत्याशी बनाएगा। वहीं अब संगठन की ओर से किया जा रहा मंथन पूरा होता नजर आ रहा है। संभावना जताई जा रही है कि, इंदौर से बीजेपी संजय शुक्ला या विशाल पटेल में से किसी एक नाम पर भी विचार कर सकती है। वहीं इंदौर से बीजेपी संगठन के ही किसी पुराने कार्यकर्ता या महिला कार्यकर्ता को चुनाव मैदान में उतर सकती है। बहरहाल, संजय शुक्ला या विशाल पटेल में से संगठन किस मौका देता है, यह आने वाला वक्त बताएगा।

पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल दोनों ही कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं, जहां दोनों नेताओं का अच्छा खासा वर्चस्व भी अपने-अपने क्षेत्रों में माना जाता है, संजय शुक्ला विधायक होने के साथ-साथ महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं विशाल पटेल देपालपुर विधायक रहने के साथ-साथ पार्टी के लिए अपनी भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए दोनों ही नेताओं के नाम टिकट की दौड़ में शामिल थे, लेकिन अचानक दोनों ही नेताओं ने टिकट की दौड़ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से महिला प्रत्याशी ढूंढ रही BJP, बड़े नेता ने दिए ये संकेत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+