'इस्तीफा देने के लिए तैयार रहें', कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम का कैलाश विजयवर्गीय को चैलेंज

इंदौर में लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। इंदौर लोकसभा चुनाव के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेताओं से मुलाकात की, और चुनाव में काम करने की अपील की है।

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने कहा कि, लोकसभा चुनाव दमदारी से लड़ा जाएगा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को साथ रखकर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि, भाजपा भ्रम फैला रही है। अनर्गल बयान देकर जनता को भ्रमित कर रही है। लेकिन इतिहास दोहराया जाएगा और इंदौर लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी की विजय होगी।

Indore

8 लाख से चुनाव जीतने के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए अक्षय बम ने कहा कि, अगर मंत्री जी में हिम्मत है तो लिख कर दें, नहीं तो इस्तीफा देने को तैयार रहें। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि, भाजपा चुनाव जीतने का सपना देख रही है। लेकिन उन्हें अपने ही 2014 और 2019 के संकल्प पत्र को देखना चाहिए कि भाजपा सरकार ने कितने वादे पूरे किए। महंगाई चरम सीमा पर है, युवा बेरोजगार है, व्यापारी, किसान, मजदूर परेशान है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। लेकिन भाजपा नेता चुनाव जीतने के सपने देख रहे हैं।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, इंदौर में कांग्रेस पार्टी एकजुट है, और दमदारी से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। बैठक के पश्चात वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस प्रत्याशी पैदल जाकर राजवाड़ा स्थित अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, राजेश चौकसे, रीना सेतिया बोरासी, महेन्द्र रघुवंशी, दीपू यादव, देवेंद्र सिंह यादव आदि उपस्तिथ थे.

ये भी पढ़े- 'कांग्रेस की जमानत जप्त होने वाली है', दिग्विजय सिंह के लिए ये क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+