Lok Sabha Election: मतदान करते वक्त Video बनाने वाले सावधान, हो सकती है जेल

Lok Sabha Election के लिए चौथे चरण का मतदान 13 मई को संपन्न होगा, जहां इससे पहले मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं मध्य प्रदेश में इससे पहले 3 चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां मतदान के समय वोट डालते वक्त वीडियो बनाने के मामले भी सामने आए थे।

वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए वीडियो बनाने वाले लोगों पर फिर की गई है। वहीं अब चौथे चरण के मतदान होने हैं, जहां निर्वाचन आयोग की ओर से इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि, लोग मतदान करते वक्त वीडियो ना बनाएं, और अपने साथ नाबालिग बच्चों को भी मतदान डालने ना ले जाएं।

Indore

BJP नेता पर हुई FIR

राजधानी भोपाल में तीसरे चरण में मतदान संपन्न हुआ था, जहां मतदान के दौरान जिला पंचायत सदस्य के द्वारा नाबालिग बेटे से वोट डलवाने और फिर उसका वीडियो बनाकर शेयर करने का मामला सामने आया था। वायरल वीडियो के आधार पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मामले पर संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही पीठासीन अधिकारी सहित पूरी पोलिंग पार्टी को सस्पेंड किया गया था।

पूर्व मंत्री कमल पटेल फंसे

मध्य प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में पूर्व मंत्री कमल पटेल अपने पोते के साथ वोट डालते नजर आ रहे हैं। तस्वीर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन ने पूर्व मंत्री पर एसडीएम द्वारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा पोलिंग के पीठासीन अधिकारी तत्काल निलंबित कर दिया गया है। जबकि सेक्टर प्रभारी को निलम्बित करने की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: NOTA या BJP, इंदौर की जनता के दिल में कौन, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+