Indore News: जनसंपर्क पर निकले BJP प्रत्याशी उड़ाने लगे कबूतर, कुछ ऐसा है पूरा मामला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी का एक्टिव अंदाज देखने मिल रहा है, जहां राऊ विधानसभा क्षेत्र में लालवानी का अनोखा स्वागत किया गया।
विधानसभा राऊ में भाजपा के सांसद उम्मीदवार शंकर लालवानी और विधायक मधु वर्मा का जनसंपर्क के दौरान कई मंचो से आकर्षक और जोरदार स्वागत किया गया। वहीं सांसद प्रतिनिधि सीटू छाबड़ा और युवा मोर्चा नगर मंत्री गुरवीन छाबड़ा द्वारा भव्य स्वागत करते हुए शांति के प्रतीक 11 कबूतरों को लालवानी और वर्मा के हाथो आजाद करवा कर अनोखा स्वागत किया गया। इस दौरान लोकसभा प्रभारी रवि रावलिया सहित कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इंदौर में लोकसभा चुनाव के भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने विधायक महेंद्र हार्डिया के साथ विधानसभा के वार्डों का जनसंपर्क किया। लालवानी ने वार्ड 48 गीता भवन मंदिर में पूजन के बाद अपने जनसंपर्क की शुरुआत की है। लालवानी का कई मंचो से जोरदार स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान रास्ते भर लालवानी पर पुष्प वर्षा कार्यकताओं द्वारा की गई। लालवानी ने इंदौर लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील भी की है।
BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने बड़ी ग्वालटोली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए। लालवानी को जनसंपर्क के दौरान आम जनता का भी समर्थन मिल रहा है। लालवानी के जनसंपर्क काफिले में सैंकड़ों मातृशक्तियो का आशीर्वाद मिल रहा है। वहीं युवाओं की भीड़ से ही अंदाजा लगाया जा सकता है की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लालवानी आम जनता की पसंद है।
परशुराम जी का फरसा भेंट
BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी के जनसंपर्क के दौरान ब्राह्मण समाज के द्वारा लालवानी को भगवान परशुराम का फरसा भेट किया गया, जिसे लालवानी ने जय श्री परशुराम कहते हुए स्वीकार किया। लालवानी के जनसंपर्क के दौरान ब्राह्मण, कुमावत, जैन सहित कई समाजों ने स्वागत मंच लगाकर स्वागत किया।
ये भी पढ़े- Rajgarh Lok Sabha: 'कांग्रेस का सपना पूरा नहीं होगा', MLA मोहन शर्मा ने ठोंका BJP की जीत का दावा












Click it and Unblock the Notifications