Indore News: सिर्फ अक्षय बम नहीं, बल्कि इस नेता ने भी छोड़ा दिया कांग्रेस का हाथ

Lok Sabha Election की हलचल के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर से राजा मंधवानी ने कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थाम लिया है। मंधवानी विधानसभा-4 से कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में नजर आए थे। वहीं अब मंधवानी ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले राजा मंधवानी सिंधी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं, इतना ही नहीं मंधवानी जैकब आबाद पंचायत के अध्यक्ष भी हैं। मंधवानी को हाल ही में भारत की नागरिकता मिली थी। वहीं इससे पहले वे पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस में काम भी कर चुके हैं।

Indore

मंधवानी का नाम उस वक्त चर्चा में आया था, जब मंधवानी को कांग्रेस ने विधानसभा-4 से प्रत्याशी बनाया था। वहीं विधानसभा चुनाव में मंधवानी को हार का सामने करना पड़ा था। बहरहाल, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगे सियासी झटके आने वाले दिनों में अपना कितना असर दिखाते हैं, ये आने वाला वक्त बताएगा।

सियासत के गढ़ इंदौर में राजनीति का बड़ा खेल हुआ है, जहां चुनाव से चंद दिनों पहले नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया है। अक्षय बम के चुनाव मैदान छोड़ने के बाद अब संभवत: इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा।

सियासत के जानकारों की माने तो इससे पहले संभवत: ऐसा नहीं हुआ जब किसी चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं रहा है, ऐसा पहली बार होगा जब चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं होगा। वहीं अब अक्षय बम के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस की नजर निर्दलिय प्रत्याशियों पर जरूर रहेगी, लेकिन वे भी कांग्रेस समर्थित हो सकते हैं, ना की कांग्रेस प्रत्याशी, जिसके बाद अब लगभग तय है की इंदौर लोकसभा के चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं होगा।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर के इतिहास में पहली बार, जब कांग्रेस प्रत्याशी ने छोड़ा चुनाव मैदान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+