Indore News: BJP का NOTA से सीधा मुकाबला, चुनावी जंग में कौन किस पर भारी, जानिए

Lok Sabha Election के चौथे चरण में 13 में को मतदान होंगे जहां चौथे चरण में मध्य प्रदेश की सीटों पर लोकसभा के चुनाव होने हैं, उनमें इंदौर लोकसभा सीट भी शामिल है. अबकी बार इंदौर लोकसभा सीट पर सियासत के अलग समीकरण बनते नजर आ रहे हैं, जहां इतिहास में पहली बार BJP का मुकाबला कांग्रेस से न होकर नोट से हो रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की ओर से नामांकन वापस लेने और BJP का दामन थामने के बाद कांग्रेस ने नोट का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ BJP लोगों से मतदान करने की अपील कर 3 नजर आ रही है. वहीं BJP ने प्रत्याशी शंकर लालवानी के साथ-साथ लोगों से राष्ट्रीय हित में मतदान करने की अपील की है. यानी सीधा तौर पर बीजेपी लोगों से नोट पर मतदान न करने की बात कहती नजर आ रही है।

Indore

सियासत के जानकारों की माने तो अबकी बार इंदौर से NOTA एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकता है, जहां देश में सर्वाधिक मत इंदौर से नोट को मिलने की संभावना जताई जा रही है, कांग्रेस के साथ-साथ NOTA को INDI गठबंधन में शामिल दलों का भी समर्थन है। इतना ही नहीं शहर के प्रबुद्धजन भी NOTA के समर्थन में नजर आ रहे हैं। ऐसे में BJP लगातार लोगों से राष्ट्रीय हित के लिए मतदान करने की अपील कर रही है। वहीं BJP को उम्मीद है कि, लोग राष्ट्रीय हित के लिए मतदान करेंगे, और NOTA को मत नहीं डालेंगे।

सियासी घटनाक्रम से पहले 8 लाख वोटों की जीत का दावा ठोंक रहे BJP नेताओं के सामने अब मतदान प्रतिशत चिंता बना हुआ है। इसी के चलते लगातार BJP संगठन अब मतदान प्रतिशत बढ़ने पर जोर दे रहा है। दूसरी तरफ प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद सियासी संकट में नजर आई कांग्रेस अब NOTA के सहारे चुनाव मैदान में नजर आ रही है, जहां कांग्रेस नेताओं को अबकी बार NOTA के पक्ष में लाखों वोट मिलने की उम्मीद है। इसी के चलते लगातार कांग्रेस की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ-साथ लोगों को NOTA का बटन दबाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- 'हम शिवाजी के वंशज, दोनों आंख निकाल लेते हैं', कैलाश विजयवर्गीय ने ओवैसी को दिया अल्टीमेटम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+