'हम शिवाजी के वंशज, दोनों आंख निकाल लेते हैं', कैलाश विजयवर्गीय ने ओवैसी को दिया अल्टीमेटम
Lok Sabha Election की हलचल के बीच सियासी बयानबाजी का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां ओवैसी की ओर से दिए गए बयान के बाद अब लगातार BJP नेता बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार कर रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी पर निशाना साधा है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि, जो उनके भाई ने बयान दिया है, वह पूरे हिंदू समाज का अपमान था, वह याद रखें कि, हम भी महाराणा प्रताप के वंशज हैं। हम भी परशुराम के वंशज हैं। हम भी शिवाजी के वंशज हैं। कोई एक आंख की तरफ देखता है, हम दोनों आंख निकाल लेते हैं, उसकी।

कांतिलाल भूरिया पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच अब नेताओं के अलग-अलग तरह के बयान सियासत में सुर्खियां बटोर रहे हैं, जहां हाल ही में रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी प्रदेश की सियासी गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है। वहीं अब भूरिया के दिए इस बयान पर BJP नेता भी निशाना साध रहे हैं।
रतलाम-झाबुआ लोकसभा में आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारा जो घोषणा पत्र है, हर महिला के खाते में एक-एक लाख रुपए जमा होगा, जिसकी दो पत्नियों हैं, उसे 2 लाख जाएगा। वहीं अब भूरिया के दिए बयान पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुटकी ली है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, कांतिलाल जी 70 के आसपास पहुंच गए होंगे, हमारे यहां ऐसा कहा जाता है, बूढ़े और बच्चे अगर गलती करें तो उन्हें क्षमा कर देना चाहिए, वह उसे श्रेणी में आ गए हैं, इसलिए उनकी किसी भी बात को बहुत ज्यादा गंभीरता से मत लीजिए।
ये भी पढ़े- 'दो पत्नी पर 2 लाख मिलेंगे', कांतिलाल भूरिया के दिए बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications