Lok Sabha Election: फर्स्ट टाइम वोटर्स ने बताई मन की बात, चुनाव में किसका देंगे साथ, सुनिए

Loksabha Election: MP का दिल कहे जाने वाले शहर इंदौर में चुनावी माहौल दिखाई देने लगा है। इंदौर लोकसभा में मतदान की तारीख 13 मई की है, जहां इससे पहले अब मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

वन इंडिया हिंदी की टीम मतदाताओं का मन जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर पहुंची, जहां वन इंडिया हिंदी की टीम ने शासकीय ललित कला महाविद्यालय के छात्रों से बातचीत की है। इस दौरान छात्रों ने अपनी बात वन इंडिया हिंदी के साथ साझा की है, जहां उन्होंने सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड बताया, तो वहीं आने वाली सरकार के साथ अपनी मांगे साझा की है।

Indore

छात्र विकास बांगर ने बताया कि, हमारे कॉलेज को 100 साल पूरे होने वाले हैं। बावजूद इसके हमारे कॉलेज की अवस्था ठीक नहीं है, हमें यह संभावना है कि, हमारी आर्ट फील्ड के लिए सरकार कुछ करे।

छात्र रजत वर्मा बताते हैं की, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 का विजन लिया है। उन्होंने कहा कि, मैं 2047 की तैयारी कर रहा हूं। हम युवा भी इस बात को ध्यान में रखकर देश में जो अच्छी चीज हो रही है, जो देश के लिए होगा, मान्य होगा, हम सभी उनके साथ जाना चाहेंगे। देश की युवा ताकत नरेंद्र मोदी के साथ है। राम मंदिर का सालों पुराना मुद्दा सरकार ने एक झलक में पूरा कर दिया। सबसे बड़ा हमारे लिए यही तोहफा है।

छात्र रजत वर्मा बताते हैं कि, पढ़े लिखे एजुकेटेड व्यक्ति को रोजगार मिलेगा, भारत में काम बहुत है, काम करने वाला व्यक्ति चाहिए। मोदी सरकार ने युवाओं के लिए कई योजनाएं निकाली है।

छात्र अश्विन बडोदिया ने बताया कि, देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर है, अभी तक दूसरी फील्ड में जिस तरह से काम हुए हैं, वैसे आर्ट फील्ड में काम नहीं हुए। आर्ट फील्ड के छात्र अभी तक बेरोजगार हैं। वह अपना काम अपनी कला के माध्यम से कमर्शियल करते हैं। सरकार की जिम्मेदारी है, भारत की पेंटिंग को सरकार संरक्षित करे, सुरक्षित रखें, कलाकारों को प्रोत्साहन दे, सरकार को कलाकारों को सहायता देनी चाहिए।

छात्र प्रशांत पाटीदार बताते हैं, मेरे लिए विकास का मुद्दा सर्वप्रथम रहेगा। विकास होगा तो देश आगे बढ़ेगा। भाजपा सरकार ने अच्छा काम किया है। कुछ-कुछ क्षेत्र छूटे हुए मालूम होते हैं। कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ कमी रह गई है, जो कला का क्षेत्र है। संस्कृति से जुड़ा हुआ, उसे किनारे रखा हुआ है। कई सारे उत्सव में काफी क्षेत्र खर्च होता है, परंतु जहां कला की शिक्षा मिलती है,उसे किनारे किया हुआ है। हमारे कॉलेज ने कई महत्वपूर्ण कलाकार दिए, जहां पहली बेच में बेंद्रे और थर्ड बेच में एमएफ हुसैन जैसे कलाकार हुए।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: मजदूरों के मन में कौन?, अबकी बार किसकी चुनेंगे सरकार, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+