Lok Sabha Election: EVM को मिली त्रिस्तरीय सुरक्षा, सख्त पहरे में सुरक्षित मतदाताओं के मत
खरगोन जिले में 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न होने के बाद EVM को पीजी कॉलेज खरगोन में बनाएं गए स्ट्रांगरूम में तीन स्तर की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। पूरा स्ट्रांगरूम सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी में रखा गया है।
मतदान में इस्तेमाल की ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों को सुरक्षित रखने विधानसभावार बने स्ट्रांगरूम के भीतर और बाहर कैमरे लगाये गये हैं। निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र निर्वाचन सुनिश्चित करने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्ट्रांगरूम की निगरानी के लिये चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपने प्रतिनिधि नियुक्त करने की अनुमति है।

पीजी कॉलेज खरगोन के कक्ष क्रमांक 01 में राजनीतिक दल एवं प्रत्याशी के प्रतिनिधियों के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है,जिस पर वे स्ट्रांगरूम की लाईव तस्वीरें देख सकते हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा द्वारा प्रतिदिन स्ट्रांग रूम का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
पीजी कॉलेज खरगोन के गेट नंबर 01 एवं गेट नंबर 02 पर जिला पुलिस बल के जवान सुरक्षा में लगे हैं। स्ट्रांगरूम के बाहरी भाग की सुरक्षा में विशेष सशस्त्र बल के जवानों को लगाया गया है। स्ट्रांगरूम के आंतरिक भाग की सुरक्षा व्यवस्था में सीआरपीएफ के जवानों को लगाया गया है। इस तरह से पीजी कॉलेज खरगोन में बनाया गया स्ट्रांगरूम तीन स्तर की कड़ी सुरक्षा के पहरे में रखा गया है।
लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मध्य प्रदेश के लगभग सभी लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां अब मतगणना का इंतजार किया जा रहा है। वहीं इससे पहले स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा की जा रही है, जहां स्ट्रांग रूम पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।।वहीं अब 4 जून को मतगणना होगी, जब स्ट्रांग रूम खोला जाएगा, और फिर मतों की गिनती होगी। इससे पहले स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: अक्षय बम पर नजर रखेगा कांग्रेसियों का उड़नदस्ता, कुछ ऐसा है मामला












Click it and Unblock the Notifications