Loksabha Election: 'इंदौर बनेगा नंबर-1', BJP की बैठक में डिप्टी CM ने फूंका जीत का मंत्र

इंदौर में उपमुख्यमंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति सदस्यों की बैठक ली। साथ ही 37 समितियां के संयोजकों से आगामी कार्य योजना की रूपरेखा जानी।

जिसमें सामाजिक संपर्क,घोषणा पत्र प्रभारी,संसाधन जुटाना व प्रबंधन, मतगणना ,युवा संपर्क,महिला संपर्क,लेखा जोखा, चुनाव कार्यालय,कॉल सेंटर,वाहन व्यवस्था, प्रचार सामग्री,प्रचार अभियान,सोशल मीडिया एवं हाईटेक अभियान,यात्रा एवं प्रवास,मीडिया प्रबंधन,बुथ स्तर का कार्य,न्याय प्रक्रिया संबंधी,चुनाव आयोग संबंधी,आंकड़े,प्रालेखिकरण व दस्तावेजीकरण,आरोप पत्र,वीडियो वैन,प्रवासी कार्यकर्ता,लाभार्थी संपर्क,एस.सी. संपर्क,एस.टी.संपर्क,झुग्गी झोपड़ी अभियान, विशेष संपर्क व्यवसायिक एवं सामाजिक,साहित्य निर्माण, विज्ञापन बनाना व मुद्रण,प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण,परिसर बैठक आदि सम्मिलित रही।

Indore

इस अवसर पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि, पार्टी के संस्कार है कि, पार्टी में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता चाहे मंच पर बैठा हो या सामने बड़े से बड़े पद पर क्यों ना हो सब ही पार्टी के कार्यकर्ता है जो बड़े पद पर हैं उनका बड़ा बनाने वाले पार्टी के कार्यकर्ता है, हम सभी को मन में यह भाव रखना चाहिए। भाजपा एकमात्र पूरे विश्व में ऐसी पार्टी है, जो सामान्य कार्यकर्ता को बड़े से बड़े पद पर बैठा देती है। ऐसे ही कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से पार्टी शून्य से शिखर पर पहुंची है, पार्टी ने विशाल वृक्ष का स्वरूप लिया है, जिसकी जड़ कार्यकर्ता है, जो तन मन धन से बूथ स्तर पर काम करता है, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जो केवल विचारधारा को लेकर चले ना की अपने स्वार्थ को उन्होंने न ही किसी प्रकार का दिखावा किया, इनमें से एक ने जेल में और एक में ट्रेन में देश की एकता और अंतिम व्यक्ति के उद्धार के लिए स्वप्न संजोते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए इन महापुरुषों के आदर्श पर चलकर हम देश की दशा एवं दिशा सुधारने का कार्य कर रहे हैं।

Recommended Video

    Loksabha Election: 'इंदौर बनेगा नंबर-1', BJP की बैठक में डिप्टी CM ने फूंका जीत का मंत्र

    देवड़ा ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं देश की दशा और दिशा सुधारने के लिए कार्य करता है, और आज देश का नेतृत्व जिनके हाथ में है। ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए और देश को विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा का कार्यकर्ता मजबूती के साथ लगा हुआ है। मुझे विश्वास है कि जिस तरह इंदौर सफाई में नंबर वन रहा है। साथ ही विधानसभा चुनाव में सभी 9 में से 9 सीटों पर विजय प्राप्त की है, ठीक उसी तरह लोकसभा चुनाव में भी अत्यधिक मतों से विजय प्राप्त करके इंदौर नंबर वन बनेगा।

    ये भी पढ़े- 'छिंदवाड़ा से करेंगे जीत की शुरूआत', कमलनाथ के गढ़ में कैलाश विजयवर्गीय ने भरी हुंकार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+