'इंदौर में राजनीतिक माफिया गिरी', आखिर क्यों जीतू पटवारी ने कही ये बात?

Lok Sabha Election की हलचल के बीच सियासत के गढ़ इंदौर में आगामी 13 मई को मतदान होना है, जहां इससे पहले अब कांग्रेस पार्टी लगातार नोटा के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रही है। वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीजेपी पर निशाना साधने के साथ ही इंदौर शहर की जनता से बेहद भावुक अपील की है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है, जहां पटवारी ने इंदौर शहर की जनता से नोटा पर वोट डालने की भावुक अपील की है। साथ ही पटवारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए, इंदौर में राजनीतिक माफिया पनपने की बात कही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की 15 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा ठोंका है।

Indore

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा की, इंदौर शहर में एक नेता ऐसे हैं, जो कहते हैं, मैं बहुत बड़ा नेता हूं, मैसेज देते हैं, देश में काम किया है उन्होंने, अमित शाह के करीब हैं, मोदी जी के भी हैं, पर उन्होंने कृत्य कैसा किया।

जीतू पटवारी ने कहा की, मेरा ख्याल है, जिसमें राजनीति ज्यादा है, पार्टी बाजी ज्यादा है, कांग्रेस- बीजेपी ज्यादा है, उसकी बात में नहीं करना चाहता, पर एक आम आदमी शहर का, जो 80 प्रतिशत है, 85 प्रतिशत है, उसके अपने-अपने विचार हो सकते हैं, पसंद ना, पसंद हो सकती है, पर उसको इस शहर से प्यार है, अपने एथिक्स से प्यार है हैं, मर्यादा से प्यार है, वह इस कृत्य से लज्जित है।

जीतू पटवारी ने कहा कि, तर्क भी हो सकते हैं, कुतर्क भी हो सकते हैं। कौन अच्छा है, कौन बड़ा है, इस पर बात भी हो सकती है, पर अल्टीमेटली जो क्राइम हुआ है, यह राजनीतिक माफिया का स्वरूप है। इंदौर शहर में राजनीतिक माफिया गिरी होने लगी है, उसका एक प्रमाण है।

जीतू पटवारी ने कहा कि, हम मैदान में नहीं है, कांग्रेस पार्टी मैदान में नहीं है। मैं आग्रह करता हूं कि, लोकतंत्र में सभी अपने मताधिकार का उपयोग अपनी इच्छा शक्ति से करते हैं, लेकिन नोटा भी ऑप्शन है, नोटा मैसेज देगा इस क्राइम के खिलाफ।

ये भी पढ़े- 'वो आपका आरक्षण खत्म करना चाहते हैं', जोबट में राहुल गांधी ने PM MODI पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+