Indore बनेगा NOTA में नंबर-1, कांग्रेस ने BJP पर लगाया प्रत्याशी चोरी करने का आरोप
Lok Sabha Election की हलचल के बीच इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त आवश्यक बैठक गांधी भवन में संपन्न हुई, जिसको मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संबोधित किया।
बैठक में बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद टंडन, पिंटू जोशी, अर्चना जायसवाल, मोती सिंह पटेल, राजेश चौकसे, रमेश यादव उस्ताद, अरविन्द बागड़ी, देवेन्द्र सिंह यादव, जौहर मानपुरवाला, रीना सेतिया बोरासी मौजूद रही।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, इंदौर में भूमाफिया, शिक्षा माफिया है। अब राजनीतिक माफिया का उदय हुआ है। जिन्होंने हमारे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार का अपहरण किया है। डराकर धमकाकर खरीदकर उसका नमांकन फॉर्म वापस लिया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। जनता के वोट देने का अधिकार छिनने की साजिश की गई है। लोकतंत्र में हमें नोटा पर वोट डालने का अधिकार दिया है। अब हम इंदौर की जनता के साथ मिलकर इस नोटा के बटन दबाकर भाजपा को सबक सिखाएंगे, और इस साजिश का पर्दाफाश करेंगे। इसके लिए हम वार्ड स्तर पर पंचायत स्तरों पर गली मोहल्ला में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और इंदौर लोकसभा क्षेत्र को पूरे देश में नोटा में नंबर वन बनाया जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि, बीजेपी वालों ने हमारे प्रत्याशी की चोरी की है। हम सभी बूथों पर अपने कार्यकर्ताओं को बिठाएंगे, और नोटा के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। चुनाव में भाजपा को किसी भी प्रकार की धांधली नहीं करने देंगे इसके लिए जो भी संभव हो सकेगा प्रयास करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि, जिस तरह भाजपा ने कृत्य किया है। हम उसका जवाब नोटा से देंगे ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तरों पर हमारे कार्यकर्ता जागरूकता अभियान चलाकर जनता से नोटा में वोट डालने की अपील करेंगे।
शोभा ओझा ने कहा कि, नोटा के जागरूकता अभियान के लिए दिनांक 10 मई को शाम 5 बजे जंजीरवाला चौराहे से अंबेडकर प्रतिमा तक नोटा के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।
ये भी पढ़े- 'इंदौर में राजनीतिक माफिया गिरी', आखिर क्यों जीतू पटवारी ने कही ये बात?












Click it and Unblock the Notifications